राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित
![]()
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर की पचेंडा बाईपास पर देहरादून जाते वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक, प्रदेश अध्यक्ष सुनील राठी एवं राजेंद्र सिंह चिकारा देहरादून जा रहे थे। जहां महापंचायत को संबोधित करना था।
इस अवसर पर पचेंडा बाईपास मुजफ्फरनगर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता काकरान व तहसील अध्यक्ष नौशाद कस्सार द्वारा अपनी समस्त टीम के साथ फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन छोड़ दर्जनों की संख्या में कार्यकतार्ओं ने भाकियू किसान क्रांति के सदस्यता ग्रहण की। जिसमें देवेंद्र कुमार, नूर इलाही, मासूम, दीपक कुमार, पप्पू यादव, योगेंद्र, गौरव ,रईसु, इकबाल, फुरकान, ताहिर, विजेंद्र, नवाब, टिंकू दीक्षित, इंद्रजीत, नीतीश कुमार, शेखर आदि ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव संगठन ऋषिपाल सिंह द्वारा की गई।










Oct 21 2024, 18:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.7k