सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न
![]()
गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा जी की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अमेठी शंकर गिरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुलतानपुर जगजीत सिंह छंगू रहे।
मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 साधारण सदस्यता रेफरल कोड से अनिवार्य है 50 सदस्य जो भी कार्यकर्ता बनाए हैं वही सक्रिय सदस्य बनेगा जिसका शुल्क ₹100 है ₹100 का शुल्क नमो ऐप से ऑनलाइन जमा करने पर सक्रिय सदस्य बनने के पात्र होंगे सभी मंडल अध्यक्षों को अलग-अलग अपने मंडलों में सक्रिय सदस्यता बनाने की दिशा निर्देश एवं योजना रचना बनाई गई।
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुलतानपुर जगजीत सिंह छंगू ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही होना आवश्यक है समाज के सभी वर्गों के नागरिक भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने एवं आगे पदाधिकारी के चयन में सब की भागीदारी एवं सहभागिता आवश्यक है।
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से दुर्गेश त्रिपाठी निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा दयाशंकर यादव राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अमेठी चन्द्रप्रकाश मिश्र मटियारी पूर्व विधायक राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री भवानी दत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह सुरेश तिवारी आशा बाजपेई निमिषा त्रिपाठी उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त शुक्ला उमरमण सिंह घनश्याम चौरसिया हरनाम सिंह सूर्यनारायण तिवारी शंकरबक्स सिंह अनिल सिंह प्रभात शुक्ला मनोज पासी जयप्रकाश तिवारी सत्यनारायण सिंह राज किशोर पांडे तौसीफ खान अतुल सिंह जिला मंत्री दीपचंद पांडे अजय सिंह संतोष दुबे शाहिद सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














Oct 15 2024, 18:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k