झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: लगातार भाजपा का हैट्रिक वाला रांची विधानसभा सीट पर कई दावेदार, ऐसे में किसके झोली में जाएगी यह सीट
 
  
 
झारखंड डेस्क 
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों पर है.इस बार जहां झारखंड में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है, सरकार पर लगातार हमला कर जनता का दिल जीतने के लिए कई घोषणाएं कर रही है वहीं गठबंधन ने भी अपनी पूरी ताकत सत्ता को बचाये रखने के लिए कर रही है।
 इस हालत में पूरे 81 सीटों में सभी सीट महत्वपूर्ण हो गयी है।इन सीटों को जीतने के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं. हालांकि अभी यहां कैडिडेट भी फाइनल नहीं हैं.हम आज चर्चा करेंगे रांची विंधानसभा सीट के बारे में जो भाजपा का मज़बूत सीट माना जाता है और यहां लगातार भाजपा जीतती आ रही है।यहां अब तक बीजेपी का कब्जा रहा है। 
रांची विधानसभा सीट बीजेपी के दबदबे वाली सीट मानी जाती है। हालांकि पिछली बार झामुमो ने कड़ी चुनौती दी थी। 2024 विधानसभा चुनाव के लिए भी दोनों पार्टियों ने तैयारी की है।अब सबाल उठता है इस बार भाजपा के कौन उम्मीदवार होगा और झामुमो किसे मौका देगी। एक तरफ जहां चर्चा चल रही है कि झामुमो रांची विधानसभा सीट से अपने राज्यसभा सांसद महुआ माजी को उतार सक, ती है। वहीं भाजपा के भी कई दावेदार इस सीट के लिए जी तोड़ मेहनत बकर रहे हैं,हालांकि इस सीट पर इस बाऱ कांग्रेस भी दावा कर रही है और महागठबंधन में अभी ये भी तय नहीं हुआ है कि रांची सीट झामुमो को मिलेगी या फिर फिर कांग्रेस के खाते में जाएगी।ऐसे हालत में यह सीट किसके खाते में जाएगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब तक यह बीजेपी की सेफ सीट रही 
रांची विधानसभा सीट बीजेपी के लिए सेफ मानी जाती है। मौजूदा विधायक सीपी सिंह यहां से 1996 के ही लगातार जीतते आ रहे हैं। हालांकि पिछली बार महुआ माजी ने उन्हें अच्छी चुनौती दी थी, फिर भी सीपी सिंह ने पांच हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। यही वजह है कि इस बार बीजेपी इस सीट के लिए काफी सोच विचार कर रही है। सीपी सिंह यहां से 6 बार के विधायक हैं तो उनकी पूरे इलाके में मजबूत पकड़ है, लेकिन दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी को चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसलिए बीजेपी मौजूदा विधायक सीपी सिंह को टिकट नहीं देगी। ऐसा माना जा रहा है। 
2019 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी के नाम 	       पार्टी	     प्राप्त मत
सीपी सिंह	            भाजपा	    79,646
महुआ माजी	       जेएमएम 	73,742
पवन कुमार शर्मा	      निर्दलीय	 6,479
2014 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी के नाम	       पार्टी	     प्राप्त मत
सीपी सिंह	              भाजपा	 95,760
महुआ माजी	         जेएमएम	 36,897
सुरेंद्र सिंह	              कांग्रेस	      7,635
2009 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी के नाम	   पार्टी	  प्राप्त मत
सीपी सिंह	        भाजपा    	66161
प्रदीप तुलस्यान	कांग्रेस	    39,050
मो. शर्फुद्दीन	    झामुमो	     5,174
2005 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम
सीपी सिंह	     भाजपा	        74239
गोपाल साहू	  कांग्रेस	         48,119
कृष्णा यादव	   राजद	        11,370
महागठबंधन के कांग्रेस ने किया इस सीट पर दावा
झारखंड में फिलहाल महागठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी है। हर पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट पाना चाह रही है। पिछली बार कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 16 पर जीत हासिल की थी। मतलब कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 50 फीसदी से अधिक था। ऐसे में इस बार कांग्रेस कुछ और सीटों पर दावा कर सकती है।चर्चा है कि इस बार कांग्रेस रांची, खूंटी, सिसई, बिशुनपुर सहित दूसरी सीटों की भी मांग कर सकती है । एक तरफ जहां कांग्रेस खूंटी लोकसभा सीट जीत कर उत्साहित है तो वहीं दूसरी तरफ वे रांची में अपने समीकरण का हवाला देकर टिकट मांग रही है।
 भाजपा कई दावेदार कर हैं इस सीट के लिए लॉबिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा भी है कि इस बार रांची से 6 बार के विधायक सीपी सिंह का पत्ता कट सकता है ऐसे में कई ऐसे नेता हैं तो इस सीट के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं । इसमें बालमुकुंद सहाय, आशा लकड़ा, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कृपा शंकर, राकेश भास्कर शामिल हैं।हालांकि शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कुछ फाइनल नहीं किया गया है।
रांची विधानसभा सीट पर 1985 के बाद भाजपा कभी नहीं हारी
रांची विधानसभा सीट को इसलिए बीजेपी की दबदबे वाली सीट कहा जाता है क्योंकि यहां से पार्टी 1985 के बाद कभी भी नहीं हारी।1985 में आखिरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ जय प्रकाश ने यहां से जीत हासिल की थी।इसके बाद से बीजेपी यहां लगातार जीतती आ रही है। पिछले 6 बार से यहां से लगातार सीपी सिंह जीतते आ रहे हैं।
Oct 12 2024, 19:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.1k