*आर्य समाज के लोगों ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव, प्रसाद का वितरण किया*में
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
मुजफ्फरनगर- कस्बे में आर्य समाज ने शहीद भगत सिंह की जन्मोत्सव मनाया तथा उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर याद किया। शनिवार को कस्बे में आर्य समाज मंदिर के बैनर तले आर्य समाज के लोगों ने भगत सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुभारंभ करने से पूर्व शहीद भगत सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
अमन सिंह वालिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहीद भगत सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया. उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह दिन विशेष महत्व रखता है, तथा कार्यक्रम अंत में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से नारायण सिंह आर्य विजय आर्य नरेश रस्तोगी सत्यवीर आर्य पहलाद आर्य तेजपाल आर्य मनीष आर्य गौतम आर्य आदि मौजूद रहे।










Sep 29 2024, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k