*नगरीय सेवायें और अवस्थापना विकास परियोजनाएं को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक*
![]()
अयोध्या- जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में नगरीय सेवायें और अवस्थापना विकास परियोजनाएं (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना) के क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत 05 वर्ष के विजन प्लान व 01 वर्ष (2024-25) के वार्षिक कार्ययोजना हेतु परियोजना निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति के सदस्य अनिरुद्ध प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, श्रीमती ममता सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अयोध्या, शशिभूषण सिंह अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-4 अयोध्या, जी0पी0 पांडेय सहायक नगर आयुक्त अयोध्या व इन्द्र प्रताप अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा सम्मिलित हुये, जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया।
जनपद की नगर पालिका/नगर पंचायत के आधार वर्ष 2022-23 के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में वसूली में हुई वृद्वि की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि जनपद की नगर पंचायत भरतकुण्ड भदरसा की वर्ष 2022-23 की वसूली 9.43 लाख के सापेक्ष वर्ष 2023-24 की वसूली 29.83 लाख है जिसमें वर्ष 2022-23 के अपेक्षाकृत वर्ष 2023-24 में 216.33 प्रतिशत है। जनपद के अन्य नगर निकाय नगर पालिका परिषद रूदौली, नगर पंचायत गोसाईगंज, नगर पंचायत बीकापुर उक्त मानक के अन्तर्गत न आने के कारण वर्ष 2023-24 के लिए पात्र नहीं पाये गये। नगर पंचायत कुमारगंज, नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज, नगर पंचायत मां कामाख्या नव सृजित नगर पंचायतें है जहां पर वसूली नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के अन्तर्गत नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कराकर दो दिवस के अन्दर प्रेषित करें।





Sep 28 2024, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k