भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ से विस्थापित लोगो के बीच बांटी गई राशन सामग्री
*
* पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से आज दीघा विधानसभा के सदाकत आश्रम, राजेंद्र घाट , गोसाई टोला से सटे बांध , मरीन ड्राइव के ऊपर विस्थापित बिंद टोली से आए लोगों के बीच स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई। ऋतुराज सिन्हा ने कल कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि आप गाड़ी से जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को चिन्हित करके राशन उपलब्ध कराएं इसी के आलोक में आज तीन गाड़ियों से विभिन्न जगहों पर लगभग 2500 राशन के पैकेट का वितरण का कार्य किया गया। जैसा कि विदित है की 25 तारीख से राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार जारी है। आज संजय राय, रणबीर कुमार, मंटू यादव, सावित्री देवी के नेतृत्व में जगह जगह सुखा राशन के वितरण का कार्य किया गया। पटना से मनीष प्रसाद

   पटना : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और इस दौरान तेजस्वी यादव के विदेश पर्यटन पर जमकर तंज कसा। प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जब बिहार में पर्यटन की विशेष व्यवस्था है और बड़े पैमाने पर पर्यटक बिहार आ रहे हैं तो तेजस्वी यादव पर्यटन करने के लिए बिहार से बाहर क्यों जा रहे हैं। कहा कि तेजस्वी यादव का विधानसभा राघोपुर बाढ़ से प्रभावित है। जनता परेशान है, लेकिन तेजस्वी यादव राघोपुर जाने के बजाय विदेशी पर्यटन पर हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर में 22 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। सरकार ने 13 सामुदायिक केंद्र खोल रखे हैं 9787 लोगों को सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि 10 प्रमुख पर्यटन राज आज बिहार में शामिल है और 2023-24 में बिहार में 4.3% विदेशी पर्यटक बिहार आए हैं। जबकि गोवा में 4.2 प्रतिशत ही पर्यटक आए हैं। नीतीश कुमार भी विदेश गए थे वहां से रबड़ डैम की तकनीक लेकर आए हैं और फल्गु नदी पर रबड़ डैम बना है। वही उन्होंने कहा कि राजद के राज में 39 लाख पर्यटक आते थे। आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर है उसमें बिहार भी शामिल था लेकिन नीतीश कुमार के राज में 2023 24 में 8 करोड़ से ज्यादा पर्यटक बिहार आए हैं। पटना से मनीष प्रसाद

   * पटना : आज ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16वीं वार पटना रेल पुलिस के द्वारा पटना जंक्शन से चोरी और खोए हुए करीब 101 मोबाइल को लोगों को वापस किया गया। जिसकी कीमत लगभग 15 लख रुपए से ऊपर की है। वही अपने मोबाइल को पकड़ लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। पटना रेल पुलिस की माने तो अबतक करीब 2 करोड़ 44 लाख के फोन को ढूंढा गया है और लोगों को वापस किया गया है। वही रेल एसपी ने बताया कि आज जो मोबाइल लोगों को लौटाया गया है वह पटना, गया, भभुआ, बक्सर से बरामद किया गया था। एसपी ने कहा कि हालांकि यह काम काफी मुश्किल होता है, लेकिन डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। वही दूसरे राज्यों से भी मोबाइल की बरामदगी की जा रही है और लोगों को कोरियर के द्वारा भी मोबाइल भेजा जा रहा है। पटना से मनीष प्रसाद

Sep 28 2024, 11:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k