दिल से, दल से, जुड़े कमल से
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समूचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।
उनके आने से हम ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं: सीएम साय
बैठक के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि संगठन का महापर्व चल रहा है। सदस्यता अभियान चल रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी आए, उनका मार्गदर्शन मिला है। उनके आने से हम ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। सरकार के कामकाज से जनता खुश है, अच्छा वातावरण है। निश्चित तौर पर जनता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड का माना विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस स्वागत से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत हुए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के चुनिंदा नेताओं की एक सीक्रेट मीटिंग ली। जिसमें बैठक शुरू होने के 40 मिनट बाद पूर्व सीएम और स्पीकर रमन सिंह को बुलाया गया। जिसे लेकर बैठक के दौरान कई तरह की चर्चाएं चलती रहीं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ब्रम्ह समाज के संस्थापक, समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 27 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि राजा राम मोहन राय जी के प्रयासों से देश में सती प्रथा और बाल विवाह की प्रथाओं पर रोक लगी। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। देश में किए गए सामाजिक और धार्मिक सुधारों के कारण उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
रायपुर- मैनपाट में टीकाकरण के बाद तीन माह की दूधमुही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के पहले उनकी बच्ची स्वस्थ थी। बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच इस मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव का बयान सामने आया है।
रायपुर- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर बेहतर काम हो रहा है और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए 10 लाख और सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान की बैठक के बाद जेपी नड्डा दिल्ली लौट गए हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है।
रायपुर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नालंदा परिसर पहुंचने और वहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से संवाद करने पर सीएम विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होकर करीब 125 किमी की यात्रा तय कर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इस दौरान गांधी मैदान रायपुर में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी।
रायपुर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक दिवसीय प्रवास राजधानी रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वगात किया.
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।
Sep 27 2024, 13:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1