छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा: PCC चीफ दीपक बैज कल गिरौदपुरी से करेंगे यात्रा की शुरुआत
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होकर करीब 125 किमी की यात्रा तय कर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इस दौरान गांधी मैदान रायपुर में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी।
बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास के धाम से प्रार्थना और पूजा-पाठ के साथ की जाएगी। दीपक बैज ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने बताया कि हाल के समय में हुई हत्याओं, लूटपाट, चाकूबाजी और डकैती की घटनाओं ने आम जनता में भय पैदा कर दिया है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता जन सामान्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे।
यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं-
- गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुई तोड़-फोड़ का विरोध।
- बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध।
- कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के तीन बेटों की हत्या का न्याय।
- प्रशांत साहू की पुलिस द्वारा प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग।
- दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होकर करीब 125 किमी की यात्रा तय कर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इस दौरान गांधी मैदान रायपुर में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी।
रायपुर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक दिवसीय प्रवास राजधानी रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वगात किया.
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।
रायपुर- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर प्रवास के दौरान आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी के साथ नालंदा परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। श्री नड्डा ने यूपीएससी, सीजीपीएससी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए नालंदा लाइब्रेरी में अध्ययन की हाईटेक सुविधा, बैठक व्यवस्था एवं सकारात्मक वातावरण की तारीफ की। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने रायपुर में नालंदा परिसर को उसके नाम के अनुरूप स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी की सराहना की। श्री नड्डा ने नालंदा लाइब्रेरी से आरएफआईडी के माध्यम से पुस्तक इश्यू होने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।



रायपुर- सचिव एवं आयुक्त परिवहन एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने आज यहां संयुक्त रूप से परिवहन विभाग की समस्त प्रवर्तन टीमों (उड़नदस्ता) बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की और विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। प्रवर्तन टीमों को राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों के लिए सार्थक प्रयास करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सार्वजनिक यातायात के साधनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
रायपुर- बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2046 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम और इम्युनिटी बढ़ाने 560 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट का भी वितरण किया गया। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024” का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न पर्यटन स्टॉल्स और प्रदर्शनियाँ लगाई जाएगी।
रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नगरीय निकाय में काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहरों का सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करें। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक कुंदन कुमार भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।



रायपुर- आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौसम खराब होने के कारण उड़ान बाधित होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का स्वागत किया।




Sep 26 2024, 22:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1