तिरुपति बालाजी की 4 सबसे पॉवरफुल पुजारी फैमिली , शाही ठाठ-बाट; सैलरी के साथ मिलती है कई और सुविधाएं
![]()
डेस्क : तिरुपति मंदिर की सेवा में लगे 4 परिवारों की चर्चा खूब हो रही है, जिनकी पुश्तें दशकों से देवस्थानम की देखरेख और पूजा अर्चना कर रही हैं। इन परिवार की पावर भी किसी आम परिवार से कहीं अधिक है। तिरुपति मंदिर में कुल 58 पुजारी जो रोजाना की पूजा अर्चना कराते हैं । इसमें 23 पुजारी वंशानुगत हैं ।
मुख्य धार्मिक कार्यकलाप इन्हीं के हाथों से सभी पुजारियों को सैलरी मिलती है और अन्य सुविधाएं भी, साथ में VIP पास देने की सुविधा भी
सदियों से तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर का धार्मिक प्रबंधन 4 पुजारी परिवारों द्वारा किया जाता रहा है। तिरुमति मंदिर के 4 पॉवरफुल फैमिली के तौर पर इन्हें जाना जाता है। मंदिर में सुबह से शाम तक जो धार्मिक अनुष्ठान चलता है, वो इसी परिवार के लोग करते हैं।
इन 4 पुजारी परिवारों का नाम है – पैडिपल्ली, गोल्लापल्ली, पेद्दिन्ति और तिरुपतम्मा। पीढ़ियों से ये परिवार तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अनुष्ठान करते आ रहे हैं। इन 4 परिवार के 23 पुजारियों का सिक्का पूरे तिरुपति में चलता है। वो शानोशौकत से यहां रहते हैं।
तिरूमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट में कुल 16,000 लोगों का स्टाफ है।मंदिर में 4 वंशानुगत पुजारी परिवारों के 23 पुजारी हैं, मंदिर की असल धार्मिक ताकत इन्हीं के हाथों में होती है।गैर वंशानुगत तौर पर मंदिर में 35 पुजारी हैं ।
*पुजारियों का वेतन*
मंदिर का मुख्य पुजारी वंशानुगत ही होता है जिसे प्रधान अर्चक कहते हैं, इनका महीने का वेतन करीब 82,000 रुपए होता है, साथ में सुविधाएं अलग।
दूसरे हेड पुजारी भी वंशानुगत ही होते हैं, जिन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 52,000 रुपए मिलते हैं, भत्ते अलग, हालांकि ये कितने मिलते हैं, इसका खुलासा नहीं किया जाता।
गैर वंशानुगत पुजारियों का वेतन 30,000 से 60,000 रुपए होता है, जो अनुभव पर निर्भर करता है।
कुछ वंशानुगत पुजारियों को उनकी सेवाओं के साथ एक बार मोटी राशि भी दी जाती है, जैसे रमन्ना दीक्षितुलु को उनकी सेवाओं के बदले 30 लाख रुपए दिए गए।
*पुजारियों को भत्ते और सुविधाएं*
सभी पुजारियों को रहने के लिए घर मिलते हैं। हालांकि इसका कोई नियम नहीं है। सभी पुजारियों को वेतन के अलावा कई तरह के भत्ते मिलते हैं लेकिन उनके बारे में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है
सभी पुजारियों और उनके परिवार को स्वास्थ्य को लेकर खर्च टीटीडी वहन करता है, वैसे टीटीडी का खुद का भी काफी आधुनिक अस्पताल है।
तिरुपति बालाजी मंदिर में सुबह तड़के से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं और ये रात तक चलते रहते हैं। इन पुजारियों का मंदिर परिसर के सारे धार्मिक क्रियाकलाप पर पूरा नियंत्रण रहता है।
सभी पुजारियों को छुट्टी भी मिलती है. लेकिन ये नियमबद्ध नहीं है।
सभी पुजारियों की एक उम्र तय है, उसके बाद वो रिटायर होते हैं। तब उन्हें रिटायरमेंट के बेनिफिट मिलते हैं। रिटायरमेंट प्लान यहां 2018 से लागू हुआ है। 65 साल की उम्र में पुजारी रिटायर हो जाता है।
हालांकि ये मामला कोर्ट में गया तो राज्य सरकार ने इसको हटा लिया। क्योंकि वंशानुगत पुजारियों का तर्क है कि उनका पद जीवनपर्यंत है, इसमें रिटायरमेंट की कोई बाध्यता नहीं है। लेकिन ये सुविधा गैर वंशानुगत पुजारियों को हासिल नहीं है। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा जारी है।
हर पुजारी अपने परिवार या कुछ लोगों को अपने कोटे पर VIP सुविधा से मंदिर में दर्शन के लिए ला सकता है।
वो 4 पुजारी परिवार जो सबसे ताकतवर
जो 4 परिवार तिरुपति मंदिर में वंशानुगत पुजारी हैं, वो पैडिपल्ली, गोल्लापल्ली, पेद्दिन्ति और तिरुपतम्मा परिवारों से आते हैं, मंदिर के पहले पुजारी गोपीनाथाचार्युलु के वंशज हैं। वह मंदिर के अनुष्ठानों पर एक संहिता वैखानस आगम के विशेषज्ञ थे। वैखानस आगम भगवान विष्णु से जुड़े मंदिरों में पूजा की 2 परंपराओं में एक है।
इस परिवार के लोगों को अर्चक, मीरासी परिवार या वंशानुगत पुजारी के रूप में जाना जाता है. करीब 2,000 वर्षों से ये परिवार तिरुमाला मंदिर और गोविंदराज स्वामी मंदिर से जुड़े हुए हैं ।
इन परिवारों के सदस्यों को पारंपरिक रूप से मंदिर के अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों के संरक्षक के रूप में देखा जाता है। वे दैनिक अनुष्ठान (नित्य कैंकर्यम) और विशेष समारोह करते हैं, जो मंदिर की प्रथाओं को नियंत्रित करने वाले आगम शास्त्रों का पालन सुनिश्चित करते हैं ।
*फिलहाल मंदिर का मुख्य पुजारी कौन है*
तिरुपति मंदिर के मुख्य अर्चक यानि मुख्य पुजारी ए वेणुगोपाल दीक्षितुलु हैं, जो गोल्लापल्ली वंशानुगत परिवार से हैं. वह 2018 में मुख्य अर्चक बने. इससे पहले मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. एवी रमन्ना दीक्षातुलु थे, जो गोल्लापल्ली परिवार के थे. मंदिर में अनुष्ठानों के विशेषज्ञ कहे जाते थे. उनके पास माइक्रोबायोलॉजी में डॉक्टरेट की डिग्री थी. पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने 1967 में पुजारी का पद संभाला था।
*क्यों ये 4 परिवार तिरुपति से सबसे अमीर परिवारों में गिने जाते हैं*
पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन माना जाता है कि उन्हें हमेशा से TTD कुल कमाई में एक हिस्सा मिलता है. केवल यही नहीं इन चारों परिवारों के लोग TTD के भीतर प्रभावशाली पदों पर भी बने हुए हैं। इनकी संपत्ति करोड़ों में मानी जाती है। बहुत ठाट बाट के साथ ये लोग रहते हैं। इनका काफी रसूख और असर भी है. सीधे CM तक उनकी पहुंच होती है. देशभर के असरदार लोगों के अनुष्ठान कराते हैं।
नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।


डेस्क :– आपने देखा होगा कि बहुत बार कई लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी इन्हें साफ कर पाना मुश्किल होता है। बहुत से लोग महंगे-महंगे उत्पादों की मदद लेते हैं लेकिन फिर भी चेहरे से दाग-धब्बे हटने का नाम नहीं लेते हैं। दरअसल इसके पीछे कहीं न कहीं आपके शरीर में मौजूद विटामिन्स की कमी होना है, जिसकी वजह से इन्हें बाहरी तौर पर हटा पाना मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते हैं लेकिन फिर भी वो बाजार से अलग-अलग उत्पादों का यूज करते हैं, जो उनके चेहरे को और ज्यादा बिगाड़ने का काम करता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे, जो हटने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आपके शरीर में इन विटामिन्स की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन से विटामिन्स की कमी आपके चेहरे के लिए हानिकारक है।
कैल्शियम एक मिनरल है, जिसकी कमी न सिर्फ आपके चेहरे पर बल्कि आपके नाखून पर दिखाई देने लगती है। कैल्शियम की कमी न सिर्फ चेहरे पर बल्कि आपको अंदर से भी परेशान करती है, जिसकी वजह से शरीर कमजोर होने लगता है। इसलिए कैल्शियम की कमी न होने दें और ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो इस मिनरल की आपूर्ति करे।
डेस्क:– प्रकृति ने हमें तमाम ऐसे पेड़-पौधों का उपहार दिया है जो किसी औषधि से कम नहीं है। पेड़ पौधों की पत्तियां, बीज, छाल और यहां तक कि जड़ें भी बहुत उपयोगी हैं। खासकर, अगर पत्तियों की बात करें तो प्रकृति में तमाम ऐसे पेड़ पौधे हैं, जिनकी पत्तियों में बीमारियों को ठीक करने की क्षमता है। आज हम आपको पांच ऐसे पेड़ पौधों की पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाली पेट चबाने मात्र से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं, और कई गंभीर बीमारियां ऐसी हैं जो इन पत्तियों के डर से आपको छू तक नहीं पाती हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कौन से पत्ते चबाने चाहिए और उनके फायदे क्या है।
सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाने से आपको कई रोगों में आराम मिलता है। तुलसी की पत्तियां चबाने से पेट में ऐंठन, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम और आंतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। क्योंकि तुलसी की पत्तियों में एंटीवायरल गुण होते हैं जो सीजनल बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियां फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं, किडनी रोग और तमाम तरह की बीमारियों में कारगर है।
करी पत्ता आमतौर पर दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे इसकी उपयोगिता लोगों तक पहुंच रही हैं अब हर कोई खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन एक खासियत और यह है कि करी पत्ता डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। यह इंसुलिन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। करी पत्ते प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद करते हैं। यह कब्ज और डायरिया को भी ठीक करता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अजवाइन पेट की हर समस्या का रामबाण उपचार है। अगर आप सुबह ताजी अजवाइन की पत्तियां चबाते हैं तो इसके और भी ज्यादा फायदे आप पा सकते हैं। अजवाइन की पत्तियां खाली पेट चबाने से पेट की गैस, एसिडिटी और मरोड़ से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण आपको इंफेक्शन से बचाते हैं। यह दर्द को दूर करने में भी बहुत कारगर है।
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो पेट के कीड़ों को मारने से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं। सुबह सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से आपका ब्लड प्यूरीफाई होता है। आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ होती है। और पेट संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह मसूड़ों और दांतों से जुड़ी समस्याओं का भी उपचार करती हैं। साथ ही साथ या लीवर के लिए भी फायदेमंद है।
पुदीने की पत्तियां लोग स्वाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग व्यंजनों में शामिल करते हैं। लेकिन इसके औषधीय उपयोग बहुत ज्यादा है। पुदीना पेट की समस्याओं में बहुत कारगर है। यह एसिडिटी, कब्ज, गैस और भूख की कमी को दूर करती है। गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियां चबाने से आप पेट संबंधी समस्याओं से दूर रहते हैं। आपका मूड फ्रेश रहता है, और सर्दी जुकाम में भी फायदेमंद है।
डेस्क:– भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन्स के साथ ही दमदार टैबलेट की भी काफी डिमांड रहती है। इसी कड़ी में हॉनर (Honor) ने बाजार में अपना एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। दरअसल, हॉनर पैड एक्स8ए को कंपनी ने लॉन्च किया है। इस पैड में कंपनी ने 4GB रैम के साथ ही 8300mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई है जो टैबलेट को लंबे समय तक चार्ज रखने में सक्षम है। वहीं इसमें 11 इंच का विशाल डिस्प्ले दिया गया है जो यूजर्स के बेहतरीन एक्सपीरिएंस प्रदान करेगा।
डेस्क :– अपने बेटे की सलामती के लिए मां निर्जला व्रत रखती है जिसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत की काफी मान्यता है और ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से भगवान की पूजा की जाए तो बच्चों को लंबी उम्र के साथ बेहतर स्वास्थ्य मिलता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से और कथा पढ़ने से कई लाभ मिलते हैं।बता रहे हैं कि जितिया व्रत की पूजा विधि क्या है और इस दिन कौन सी कथा पढ़ने से भक्तों को फल मिलेगा।
डेस्क :– एलोवेरा एक अद्भुत औषधीय पौधा है, जो विशेष रूप से गर्म जलवायु में तेजी से उगता है। इसमें 75 से अधिक सक्रिय तत्व होते हैं, जिनमें एंजाइम, अमीनो एसिड, विटामिन और खनिज शामिल हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल के अनुसार, एलोवेरा त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में बेहद प्रभावी है।
जिला संभल के ग्राम खग्गुपुरा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक ज़लसे का प्रोग्राम किया गया जिसमे औलादे नबी स. हजरत सैय्यद सरफराज़ मियां व सैय्यद गुलफराज मियां मुरादाबाद से तशरीफ़ लाये व जिला संभल से क़ारी राशिद साहब व क़ारी मोअज्जम साहब व क़ारी दानिश साहब तशरीफ़ लाये सायरे इस्लाम हज़रत अय्यूब रजा साहब मवई डोल से तशरीफ़ लाये ये जलसा 17 रविउल अव्वल 21 सितम्बर 2024 को मनाया गया सभी औलामाओ ने क़ुरान ओ हदीस की रौशनी में नबी पाक स. की शान बयान की और आप की पैदाइश पर भी रौशनी डाली इस ज़लसे को गांव की अरकाने कमेटी खग्गुपुरा ने सजाया आदि।
Sep 26 2024, 11:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.2k