भाजपा सदस्यता अभियान: एकात्म परिसर में हुआ कार्यशाला का सफल आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव बोले-
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब इसकी मॉनिटरिंग नहीं की जाती। हमारी एक टीम अनुराग जी के नेतृत्व में काम कर रही है, जिसमें सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक सक्रिय है।”
उन्होंने कहा कि यह एक महापर्व है, जिसमें सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “जो लोग सदस्य बनने के लिए तैयार हैं, उन्हें हम समय दे रहे हैं। हमारी सदस्यता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत चल रही है। ‘सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प’ का मूलमंत्र लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।” किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान में सभी समाज के वर्गों के लोगों को शामिल किया जा रहा है, और यह अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है।
2 सितंबर को हुई थी अभियान की शुरुआत
बता दें कि बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में बीते 2 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर,अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान अभियान की शुरुआत की थी। इसके ठीक दूसरे दिन 3 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में संगठन पर्व का आयोजन किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा की पहली सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस भी उपस्थित थे।

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
रायपुर- “गुड लाईफ गुड लक” विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन श्रीलाल गंगा पटवा भवन, टैगोर नगर में मुनिश्री सुधाकर व मुनिश्री नरेश कुमार के सान्निध्य में रविवार को हुआ। मुनिश्री सुधाकर ने कहा कि अच्छी आदत से सदभाग्य का निर्माण होता है।
रायपुर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत बलौदाबाजार गिरौदपुरी से होगी. जो पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक चलेगा और 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में इसका समापन होगा. इसके साथ ही दीपक बैज ने बढ़ते अपराधों पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सीरियल किलर की तरह काम कर रही है. वहीं कांग्रेस आरोपों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भी न्याय यात्रा निकाली थी. अब दीपक बैज भी यात्रा निकाल रहे हैं, इसका कोई औचित्य नहीं है.
रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 27 सितंबर से अपने पद यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। गुरु घासीदास बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी में पूजा-अर्चना करेगी और पैदल मार्च शुरूआत की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर विफलता को उजागर करेगी। बैज ने कहा अमरगुफा की घटना की आड़ में राज्य सरकार ने कांग्रेस पार्टी और संतनामी समाज के निर्दोष कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शनिवार को कबीरधाम जिले के लोहारीडीह पहुंचे। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक भावना बोहरा और साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह में मृतक प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनकी मां से मुलाकात की और घटना पर राज्य सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय प्रशांत साहू की मां को दस लाख रुपए का चेक सौंपा।





रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिलासपुर- तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर दी. इस पर लगाई गई याचिका पर अवकाश के दिन सुबह सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाते हुए बरपाली तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से सोमवार को उपस्थित होने का आदेश दिया है. बता दें कि बरपाली तहसीलदार ने बीते 20 सितंबर की शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और फिर 21 सितंबर की सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर दी, जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है.
रायपुर- छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में साढ़े 6 हजार से अधिक गांवों में लोगों के बेहतर जीवन स्तर के लिए ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान‘ के अंतर्गत गांवों में आविवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का राज्य में बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।
Sep 22 2024, 18:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k