बलिया में गंगा और घाघरा दोनों ही का उग्र रुप सभी नदियां बढ़ाव पर
संजीव सिंह बलिया। बलिया केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आज के रिपोर्ट के अनुसार प्रातः 08:00 बजे जनपद बलिया में गंगा नदी का गेजस्थल गायघाट पर जलस्तर 59.63 है जो खतरा विन्दु 57.615 मी० से 2.015 मीटर उपर है एवं सरयू नदी का जलस्तर गेजस्थल तुर्तीपार में 64.72 मीटर है जो खतरा बिन्दु 64.01 मी0 से 0.71 मी० उपर है। गंगा नदी एवं सरयू नदी के जलस्तर में हुयी वृद्धि से वर्तमान में जनपद के कुल 27 गांव की लगभग 31495 आबादी प्रभावित हुयी है। साथ ही कुल 97.7 हे० आबादी एवं लगभग 197.7 हे0 कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के आवागमन के लिये 76 नावे लगायी गयी है एवं एन०डी०आर०एफ० की एक टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिये तैनात की गयी है। जनपद के सभी 61 बाढ़ चौकी एवं 72 राहत शिविर कियाशील कर दिये गये है, वर्ततान में तहसील बासंडीह में ग्राम सुल्तानपूर में स्थापित किये गये बाढ़ राहत शिविर में 70 व्यक्ति निवास कर रहे है। तहसील बैरिया अर्न्तगत लार्ड कृष्णा एकेडमी को बाढ़ राहत शिविर हेतु अधिग्रहित किया गया है, वर्तमान में वहां कोई बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नही रह रहा है। जिनको दोनो समय ताजा भोजन, पानी, बिस्तर, लाईट आदि की व्ययस्था की गयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों में अब तक 4400 राहत सामग्री की किट वितरित की गयी है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों में निरन्तर राहत कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा नियमित रूप से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में की जा रही व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है एवं नियमित समीक्षा की जा रही है, जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मी नियमित रूप से भ्रमण कर रहे है। जनपद स्तर बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका टेलीफोन नम्बर 0549-2220832 एवं मोबाइल नम्बर 9454417979 है जिस पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिये 24X7 कार्मिको की तैनाती की गयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 मेडिकल टीमे तैनात की गयी है, जो प्रभावित व्यक्तियों का उपचार कर रही है। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओ के टीकाकरण एवं उपचार की कार्यवाही नियमित रूप से किया जा रहा है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान से नदी में पूर्णतया विलीन हुये 97 पक्का, 12 कच्चा एवं 12 झोपड़ी पर अबतक कुल रू0 1,31,76,000-00 एवं बर्तन, कपड़ा एवं घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने पर 65 परिवारों में रू0 3,25,000 की धनराशि प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातें में प्रेषित की गयी है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान के कारण नदी में विलीन हुयी 74.8445 हे0 कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष 612 कृषकों में रू0 45,74,778-00 की धनराशि बैंक खातें में प्रेषित की गयी है।















संजीव सिंह बलिया।हर व्यक्ति की अंतिम इच्छा होती है कि मरने के बाद उसका क्रिया-कर्म विधि-विधान से हो। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका क्रिया-कर्म पूरे विधि-विधान हुआ जो न बोल सकता था और न ही सुन सकता था। यह पुनीत कार्य किसी और ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का पैतृक गांव सिकंदरपुर इलाके में गोसाईपुर है। करीब तीस वर्ष पहले घाघरा नदी के किनारे होते हुए एक गूंगा बालक किसी तरह से उनके गांव पहुंचा। रामगोविन्द चौधरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उस गूंगे बालक को अपने दरवाजे पर लाए। रामगोविन्द चौधरी ने गूंगे बालक को अपने यहां शरण दी। तब से वह बालक न सिर्फ नौकर बल्कि उनके परिवार का सदस्य बन कर रहने लगा। बीते दिनों बीमारी के कारण गूंगे नौकर का निधन हो गया। रामगोविन्द चौधरी ने अपने परिवार के सदस्य की तरह उसे कंधा दिया और उसका अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि उनके भाई पंचदेव चौधरी ने दी थी। सोमवार को उस गूंगे नौकर का श्राद्धकर्म था। जिसमें हजारों लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामगोविन्द चौधरी व उनके परिवार के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार दान-पुण्य भी किया। हजारों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि वह मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की ही तरह था। चूंकि वह बोलता और सुनता नहीं था, लिहाजा वह कहां से आया था हमें यह भी जानकारी नहीं थी। उसके निधन से हम काफी दुखी हैं। वह मेरे परिवार की धुरी बन गया था। इसीलिए पारिवारिक सदस्य की ही तरह हमलोग उसका क्रिया-कर्म कर रहे हैं।
संजीव सिंह बलिया।जन्मतिथि में हेराफेरी की शिकायत पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सम्बंधित सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी नगरा से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए ने यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि होने पर की है। जांच जारी है, रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई सम्भव है।
(हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं) माँ के गर्भ में , जब उत्सुकता हुई बोलने की तो , माँ के पेट में लात मारी , उफ़ की बजाय खुशी के मुस्कान होंठों पर थिरक आएं , वही से जन्मी है हिंदी ।।। पहली बार रोने की आवाज सुनकर , माँ मौत जैसे दर्द को मात मारी , स्नेहपूर्ण ममतामयी उर में वात्सल्य छलक आएं , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। मेरी पहली किलकारी से चहक उठा , घर - आँगन की फुलवारी , बाबू जी के नेह स्पर्श बोल से अंतर्मन सहलाए, वही से जन्मी है हिंदी ।।।। ककहरा से लेकर गीत , कहानी , कविता , सभी विधाओं को सजाने में भागीदारी , लय सुर छंद ताल में सरिता कल कल नाद गाए , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। जीवन - मरण , रीति - रिवाज संस्करण , सभी अनुष्ठानों में बढ़ चढ़ कर दावेदारी , सुख दुःख की छाँव में "अनीता" सुर में सुर गाए , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। आइए हम हिंदी को नित नया विहान दे , हिंदी का करें अभिनंदन हिंदी से करें यारी ।। हर भाषाओं के शीर्ष पर रहें हमारी हिंदी ।। तब जीवित रहेगी हिंदी ।। हिंदी हमारी हिंदी ।।।।।।।।। (अनीता राज)
Sep 19 2024, 10:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
67.5k