भाजपा के जिला प्रभारी ने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक ली
![]()
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
जानसठ,मुजफ्फरनगर । कस्बे के निरीक्षण भवन पर भाजपा की एक सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आहूत की गई जहां भाजपा के जिला प्रभारी ने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक ली।
शुक्रवार को कस्बे के निरीक्षण भवन पर भाजपा जिला प्रभारी पहुंचे तथा उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक ली । सर्वप्रथम भाजपा जिला प्रभारी सूर्य प्रताप पाल को पटका पहनकर उसका स्वागत किया गया,भाजपा जिला प्रभारी सूर्य प्रताप पाल ने सम्बोधित करते हुए भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
जितना अधिक पार्टी सदस्य बनेंगे उतने ही अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी। भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इसके पीछे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम व मेहनत लगी है। जो यह महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि सबको प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर में पहुंच कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता से बूथ वासियों को मिस्ड काल के माध्यम से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने मजदूरों, गरीबों, एवं दलितों, के लिए जो कार्य किए गए हैं उन से कहीं ना कहीं प्रभावित होकर निश्चित रूप से लोग जुड़ना चाहते हैं सभी कार्यकर्ता से जन-जन तक तथा घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया और प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगों को अवगत कराया जाए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहली सदस्यता को शून्य करते हुए 6 साल के अंदर नई सीरे अभियान को चलती है यह सदस्यता अभियान का समय चल रहा है सभी कार्यकर्ता भाजपा के नये सदस्यो को मोबाइल द्वारा मिस कॉल देकर तथा ऑफलाइन फॉर्म भरकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का कार्य मजबूती के साथ करें हालांकि पहले भाजपा के 11 करोड़ भाजपा सदस्य थे। इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक गुर्जर, मनोज चौधरी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुंदर पाल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री रामनिवास प्रजापति रोहित खत्री, नगर पंचायत चैयरमेन यनेश तंवर,प्रवेंद्र भड़ाना, भूमि विकास बैंक बृजेश रस्तोगी भाजपा नेता महेश चंद्र शर्मा अमित कुमार सुनील कश्यप अक्षय कुमार कंसल विकास राजपूत रामधारी कश्यप गौरव भटनागर विशाल सैनी गौरव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।




रने एवं बंदिशों से दूर रखने के लिए आभार व्यक्त किया।



Sep 14 2024, 19:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k