हम पार्टी की हुई बैठक: इमामगंज के गांधी मैदान में गरीब संकल्प सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी की इमामगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रानीगंज में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा प्रस्तावित 15 सितंबर 2024 को इमामगंज प्रखंड के गांधी मैदान में गरीब संकल्प सभा को सफल बनाने को लेकर संपन्न हुई हुई।
![]()
संकल्प सभा को पार्टी के संस्थापक और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार मांझी संबोधित करेंगे। संकल्प सभा में पूरे विधानसभा क्षेत्र डुमरिया इमामगंज एवं बांके बाजार के लगभग 10000 लोग अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी पार्टी के गया जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने दी।
पार्टी केवरिया नेता पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद टुटू खान ने कहा इमामगंज के देवकली जनता ने अपना आशीर्वाद देकर हमारे नेता मांझी जी को दो-दो बार अपनी सेवा का मौका दिया, जिसकी परिधि है कि आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन शांति का माहौल है। विकास कार्य में भी काफी गति मिली है। हमारे नेता बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र में शांति सद्भाव के साथ विकास किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहम्मद एकराम खान, पार्वती देवी, प्रखंड अध्यक्ष इमामगंज रामप्रीत भारती, प्रखंड अध्यक्ष बांके बाजार मोहम्मद अजमत खान, प्रखंड अध्यक्ष डुमरिया श्याम सुंदर भारती, महेंद्र मांझी, अनुज गदानी, लालदेव मांझी, आशिक हुसैन, रवि भारती, चंदन कुमार, देव प्रसाद आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी की इमामगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रानीगंज में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा प्रस्तावित 15 सितंबर 2024 को इमामगंज प्रखंड के गांधी मैदान में गरीब संकल्प सभा को सफल बनाने को लेकर संपन्न हुई हुई।


गया। बेलागंज विधानसभा में छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की नेतृत्व में विभिन्न पंचायत में बेलागंज विधानसभा उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई कार्य को स्टीकर एवं पंपलेट के माध्यम से पंचायत स्तर पर हर घर में लोगों को जागरूक किया।
गया। वैश्विक स्तर की संस्था "ह्युमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन- एचआरयूएफ" ने राष्ट्रीय स्तर पर " एचआरयूएफ स्पेशल इनभाईटी मेम्बरशिप ड्राइव" शुरू किया है जिसमें गया के प्रसिद्ध चिकित्सक सह आईएमए के बिहार के अध्यक्ष डा. अभय नारायण राय,प्रसिद्ध बिजनेसमैन और समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया, प्रमोद कुमार भदानी, इंजीनियर विनय कुमार सिन्हा, इंजीनियर रजनीश कुमार सिन्हा, कारपोरेट एडवाईजर लाला श्याम सुंदर लाल सहित कई अन्य लोग शामिल हुये हैं।
गया। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के जबरा फैन सह समाजिक कार्यकर्ता गुंजन यादव ने अपने जन्मदिन पर गया-पटना रोड पर स्थित चाकन्द के समीप रहीम बिगहा में नेत्रहीन विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया और जरुरत की अन्य सामग्री को भी वितरित किया। मौके पर गुंजन यादव ने कहा कि नेत्रहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। खेसारी लाल यादव भी अपना जन्मदिन को गरीब और वृद्धा आश्रम में जाकर जन्मदिन को मानते हैं और उनसे ही सीख मिली है जो हम आज नेत्रहीन बच्चों के साथ मना रहे है।
गया/शेरघाटी। बिहार के गया में शेरघाटी थाना की पुलिस ने बुधवार को अवैध ढंग से संचालित की जा रही जुआ घर पर छापेमारी की। इस दौरान शेरघाटी पुलिस को बड़े ही सफलता मिली है।
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर अमन राज को दो पीस देसी कट्टा एवं एक पीस थरनेट के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अवैध हथियार तस्कर अमन राज, पिता- कैलाश प्रसाद डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा बस स्टैंड का रहने वाला है।

गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी प्रखण्ड के एक निजी मैरिज हॉल में शेरघाटी राजद ईकाई की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित एवं बूथ कमिटी को अधिक से अधिक सशक्त करने को लेकर की गई। जहां पंचायत अध्यक्षों को दिबाल घडी देकर सम्मानित जिलाध्यक्ष मो0 मुर्सीद आलम एवं प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया।
गया। बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहारवासियों से माफी मांगे।
गया। बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के प्रांगण में लोजपा (रा.) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में पार्टी की सांसद बीना देवी, अरुण भारती सहित प्रदेश के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
Sep 12 2024, 18:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
152.6k