*भारतीय किसान यूनियन अमेठी का धरना-प्रदर्शन स्थागित*
![]()
अमेठी- जिलाधिकारी अमेठी निशा अनन्त ने समस्याओं के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करें। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
जिले की अमेठी तहसील मुख्यालय के सभागार मे फरियादियों से खचाखच भरा रहा। जिलाधिकारी निशा अनन्त बारी बारी से शिकायतें सुनी और निस्तारण सुनिश्चित किए। उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह की सूझबूझ से भारतीय किसान यूनियन अमेठी जिले का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थागित हो गया। उप जिलाधिकारी सिंह ने नौ मांगो पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही। जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने शुक्रवार की देर रात धरना-प्रदर्शन स्थागित करने का फरमान जारी कर दिए।
भाकियू ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट शनिवार को किया। शनिवार को तहसील मुख्यालय फरियादियो से भरा रहा। जनपदीय अधिकारी टीम के साथ शिकायत निस्तारण के लिए क्षेत्र मे देर शाम तक पड़ताल करते नजर आए।






Sep 07 2024, 18:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.3k