सीएम योगी केडीसिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच देखने पहुंचे
![]()
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है।
इसी के तहत प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा 825 विकासखंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच से पहले कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद थे।
प्रदेश में 5 सौ से अधिक खिलाड़ियों को अब तक दी जा चुकी है सरकारी नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपद और 18 मंडल में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी यह चाहती है ताकि खेल और खेलकूद की गतिविधियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमेशा खेल जगत में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी। सीएम योगी ने कहा कि पेरिस के ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें एक भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को पिछले वर्ष ही यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दे चुके हैं। वहीं अब हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को भी यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर सीधी तैनाती देने जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री गिरीश यादव, भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारतीय के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा, यूपी खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे।




श्रीप्रकाश यादव ,चंदौली। किसान न्याय मोर्चा के पदाधिकारी एवं प्रमुख किसानो की एक संयुक्त बैठक गंजख्वाजा स्थित जिला अध्यक्ष कृष्णकांत यादव के आवास पर सम्पन्न हुई।
विजय कुमार बंधु ने समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों से इसके लिए आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि 2 सितंबर से 6 सितंबर तक एनपीएस और यूपीएस के विरोध में हम लोग काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। आजमगढ़ जनपद में अटेवा में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने भी जनपद में इसके लिए आह्वान किया था। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जनपद के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सोमवार से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। एक तरफ जहां शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया तो दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सफाई कार्य किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने बताया कि हमें ओपीएस के अलावा किसी भी प्रकार की पेंशन मंजूर नहीं है। हम लोग प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार ओपीएस के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। यह अभियान 6 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
महोत्सव का समापन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। उस दिन भगवान गणेश की भव्य शोभा-यात्रा निकाली जाएगी और प्रतिमा का विसर्जन मुरादनगर गंग नहर में दूधेश्वर घाट पर किया जाएगा। महाराजश्री ने बताया कि महोत्सव में 11 दिन तक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी और गणेश स्रहसनाम का पाठ भी होगा। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्म का उत्सव है।
ग्राहक द्वारा तुरंत दुकानदार वैभव बेकर्स के पास जाकर शिकायत कर पैसा वापस देने या बिल देने की मांग की गई। जिस पर दुकानदार दबंगई पर उतर आया और ग्राहक को धमकी देते हुए मौके से भाग जाने के लिए कहा। वही पीड़ित ग्राहक अनिल त्रिपाठी द्वारा मामले का एक वीडियो वायरल कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की गई है।



Sep 03 2024, 08:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k