*1 सितंबर से शुरू हो रहा बीजेपी का सदस्यता अभियान, जानें कैसे बन सकते हैं सदस्य*
![]()
अमेठी- गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी रहे। प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने संबोधित करते हुए बताया 1 सितंबर को भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री को पार्टी का सदस्य बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है। सदस्यता को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही बनाना है। हमें प्रत्येक व्यक्ति वर्ग तथा क्षेत्र तक पहुंच कर सभी को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम करना है।
जिले से तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
शंकर गिरी ने आगे कहा कि देश निर्माण का जिम्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधे पर ही है। हमारे लिए पहले देश फिर दल और फिर व्यक्ति है। जिले में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा हमें गर्व है कि आज हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी सर्व समाज की सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही पार्टी है। आगे उन्होंने ने कहा कि 1 सितंबर से कोई भी नागरिक मिस्डकॉल,क्यूआर कोड,वेबसाइट के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन सकता है।
मिस्ड कॉल के लिए नंबर जारी
मिस्ड कॉल के लिए भाजपा के मोबाइल नंबर 880000 2024 जारी किया गया है। 18 साल के ऊपर के लोक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा 27 अगस्त को मंडलों की सदस्यता कार्यशाला आयोजित होगी हर बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाने जाएंगे कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया।
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान के लिए जिले स्तर पर टोली भी बधाई गई है जिससे किसी को भी सदस्यता कराने में कोई समस्या आए तो उनसे समन्वय कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,शैलेन्द्र सिंह सदस्य विधान परिषद,दया शंकर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, दुर्गेश त्रिपाठी पूर्वजिलाध्यक्ष,उमाशंकर पांडे पूर्व जिलाध्यक्ष,चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी पूर्व विधायक,राजेश अग्रहरि जिला पंचायत अध्यक्ष,राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री,कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ब्लॉक प्रमुख,प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख फादर अभिषेक कौशिक जिला पंचायत सदस्य महेश सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका जायस सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






अमेठी में दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव मालती नदी में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। संग्रामपुर क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता की पत्नी गीता गुप्ता, जो दो दिन पहले लापता हो गई थीं। उनका शव आज सुबह मालती नदी में मिला। शव की पहचान लोहारन का पुरवा और खरबुजही के बीच नदी के किनारे पर हुई।
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवा मजरे ठेंगहा में मंगलवार की रात फरार्टा पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोलवा ठेंगहा निवासी 42 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवबहादुर घर में अकेले रहते थे। मंगलवार की रात वे फरार्टा पंखे की करंट में चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
Aug 25 2024, 17:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k