शशि पाण्डेय ने भेटुआ ब्लाक मे बिजेता रही
![]()
भेटुआ, अमेठी। विकास खण्ड भेटुआ के जगदम्बा प्रसाद शुक्ल इण्टर कालेज पूरे जिउधर भेटुआ की छात्रा शशि पाण्डेय ने टाप किया। छात्रा शशि पाण्डेय को कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान निबंध प्रतियोगिता मे बैग,अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किए। इस प्रतियोगिता मे 80 छात्र और छात्राओ ने प्रतिभाग किया। लेकिन शशि पाण्डेय ने जीत का परचम लहराया।
जगदम्बा प्रसाद शुक्ल इण्टर कालेज के प्रबंधक सुनील कुमार शुक्ल अध्यक्ष बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भेटुआ को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सम्मानित किया। इस अवसर शशि पाण्डेय के पिता रमेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। शशि पाण्डेय को बधाई देने वालो मे कांग्रेस कमेटी भेटुआ ब्लाक अध्यक्ष अजित कुमार यादव, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सूर्य भान तिवारी, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार दूबे,कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्र,कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष भेटुआ बृहम प्रकाश शुक्ल,रत्नाकर सिंह,शिव बहादुर मौर्य,बिजय कुमार तिवारी,कांग्रेस ब्लाक महासचिव महेंद्र कुमार तिवारी,राजेश सिंह,दिनेश यादव,राजेश सिंह आदि ने बधाई दी। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अमेठी में दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव मालती नदी में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। संग्रामपुर क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता की पत्नी गीता गुप्ता, जो दो दिन पहले लापता हो गई थीं। उनका शव आज सुबह मालती नदी में मिला। शव की पहचान लोहारन का पुरवा और खरबुजही के बीच नदी के किनारे पर हुई।
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवा मजरे ठेंगहा में मंगलवार की रात फरार्टा पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोलवा ठेंगहा निवासी 42 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवबहादुर घर में अकेले रहते थे। मंगलवार की रात वे फरार्टा पंखे की करंट में चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
अमेठी में देर रात पुलिस और गौकशो में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक गौकश के पैर में गोली लगी जबकि मौके से पुलिस ने चार गौकशो को गिरफ्तार किया।घायल गौकश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गौकशो के पास से बड़ी मात्रा में गाय काटने के उपकरण को बरामद किया है।पुलिस सभी गौकशो को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है।
विमान में तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

Aug 23 2024, 15:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0