धोनी के कौन है पसंदीदा गेंदबाज,जाने यहां
![]()
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। पूरी दुनिया में आज भी फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान में देखना चाहते हैं। आईपीएल के दौरान धोनी के फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पसंदीदा गेंदबाज का नाम बता दिया है।
हाल में ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा गेंदबाज कौन है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में उन्हें जसप्रीत बुमराह बहुत ज्यादा पसंद हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल करियर भी धोनी की ही कप्तानी में शुरू हुआ था।
T20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी 5 से भी कम था। इसके अलावा वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। फिलहाल जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उम्मीद कि जा रही है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर बना हुआ है संशय
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं। हालांकि इस बार उन्होंने आईपीएल में अगले साल खेलने को लेकर भी कोई हिंट नहीं दिया है। CSK टीम मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि धोनी अभी एक और सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि धोनी अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करते हैं।






Aug 03 2024, 10:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
30.3k