CM हेमंत सोरेन ने HEC के खराब स्थिति का जिम्मेवार केंद्र को ठहराया, कहा केंद्र एचईसी को झारखंड सरकार को सौंप दे तो हम इसे संवारेंगे
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद आम जनता को जब संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान वह केंद्र सरकार पर काफी आक्रामक नजर आए। हेमंत सोरेन ने जहां भाजपा पर षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं HEC के खराब स्थिति पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मृतप्राय है HEC कारखाना। जब HEC बना होगा, उस समय 35 से 30 हजार लोग इस कंपनी में काम करते रहे होंगे। आज 10से11 हजार लोग भी यहां नहीं होंगे। इस उद्योग को बचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं है। राज्य सरकार की क्षमता भी नहीं है कि इतने बड़े उद्योग को चला सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अगर राज्य सरकार को एचईसी सौंप दे, तो हम फिर से इसे संवार लेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के नीतियों पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा उनकी नीतियों की वजह से कई छोटे-मंझोले उद्योग कोरोना में बंद हो गए। मोदी सरकार के कार्यकाल में एयरपोर्ट बिक गया, रेल बिक गया, बंदरगाह बिक गये, कई उद्योगों को बेचने की तैयारी चल रही है। विनिवेश का कार्यक्रम चल रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चाणक्य के उसे वाक्य को दोहराया कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की प्रजा हमेशा भिखारी होगी। आज देश की स्थित कमोबेश यही है। ऐसे-ऐसे कानून बन रहे हैं, जिससे आदिवासी, गरीब, दलित परेशान हैं। नौजवान सड़क पर आए दिन नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, इनके कान पर जूं नहीं रेंगती।










रिपोर्टर जयंत कुमार
Jul 13 2024, 12:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
35.3k