दुमका : हँसडीहा गोलीकांड मामले में आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर किया था फायरिंग
दुमका : दुमका के हँसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ में बीती रात हुई गोलीकांड की घटना में शामिल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम मंडल ने आपसी विवाद में विभाष कुमार नाम के युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है।
फिलहाल घायल विभाष को इलाज के लिए देवघर में भर्ती कराया गया है जहाँ खतरे से वो बाहर बताया जा रहा है तो वहीं आरोपी विक्रम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी विक्रम और घायल विभाष दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी विक्रम पूर्व में जेल भी जा चुका है।
बीती रात हथगढ़ के पास हँसडीहा हटिया परिसर में आपसी विवाद में विक्रम ने विभाष को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। विभाष को आनन फानन में इलाज के लिए देवघर भेजा गया। वहीं आरोपी विक्रम की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम का पीछा किया तो जवाब में विक्रम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बाद में आरोपी विक्रम को पुलिस ने देर रात को सरैयाहाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने कहा कि विक्रम के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं घटनास्थल सहित अन्य स्थानों से चार खोखा भी बरामद किया गया।
एसडीपीओ ने कहा कि विक्रम के खिलाफ पहले से हँसडीहा थाना में तीन अलग अलग मामले दर्ज है तो वहीं विभाष के खिलाफ हँसडीहा थाना में दो, जरमुंडी में एक और तालझारी में एक मामले पहले से दर्ज है।
टीम में हँसडीहा थाना प्रभारी संजय कुमार, सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार, पुअनि अमर महतो एवं शिवजी सिंह, सअनि बैजनाथ सिंह एवं बिनोद सिंह, हवलदार देव प्रताप चौधरी, आरक्षी पंकज कुमार एवं बिनोद उरांव मौजूद थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)















दुमका : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आयुष समिति की ओर से शुक्रवार को सिदो कान्हू मुर्मू इंडोर स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चें एवं आमलोगों ने योगाभ्यास किया। उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि दिनचर्या में योग बहुत जरूरी है। सुबह रोजाना अपने लिए समय निकालकर कुछ देर योग जरूर करना चाहिए। इससे मन और स्वास्थ्य दोनों को राहत मिलेगी। योग को जरूरी बताते हुए कहा कि प्रतिदिन योग करने से कई जानलेवा बीमारियों से निजात मिल सकती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले भी में मनाया गया और ग्राम, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Jun 26 2024, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.7k