24 साल बाद उत्तर कोरिया जा रहे पुतिन, जानिए क्या हैं इसके मायने
#russian_president_vladimir_putin_on_visit_of_north_korea
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचने वाले हैं। बीते 24 वर्षों में पुतिन की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी। माना जा रहा है कि पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात कर के सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देश अमेरिका के साथ अपने अलग-अलग मतभेदों के मद्देनजर अपने गठबंधन को और मजबूत कर रहे हैं।
![]()
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि पुतिन किम के निमंत्रण पर मंगलवार और बुधवार को राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी है। साथ ही रूस ने भी इस यात्रा की पुष्टि की।इस बात को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि रूस और उत्तर कोरिया एक दूसरे से क्या चाहते हैं। ऐसा लगता है कि ये सारा मामला हथियारों की आपूर्ति पर जाकर रुक जाता है।
पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा पर ऐसे वक्त जा रहे हैं जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय किसी हथियार समझौते के बारे में चिंता जता रहा है। माना जा रहा है कि प्योंगयांग द्वारा आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में मास्को को आवश्यक हथियार उपलब्ध कराया जाएगा। युक्रेन से जारी युद्ध में ये हथियार पुतिन के लिए बहुत ज्यादा ही जरूरी हैं। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने तोप के लगभग पचास लाख गोले रूस भेजे हैं।
सवाल ये है कि पुतिन का दौरा क्यों अहम है और वो इसी वक़्त क्यों उत्तर कोरिया जा रहे हैं? पहली बात तो ये है कि पुतिन चूंकि सिर्फ़ दूसरी बार उत्तर कोरिया जाने वाले हैं, तो उनके दौरे को लेकर उत्सुकता होना लाज़मी है। इससे पहले वो साल 2000 में तब उत्तर कोरिया के दौरे पर गए थे, जब उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति का पद संभाला था। उस समय किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता थे। लेकिन, इससे इतर दोनों देशों के बीच एक ऐसा रिश्ता है, जो एक दूसरे के प्रति दोस्ती जताने से आगे बढ़कर अब एक दूसरे के फ़ायदे वाला हो गया है और इससे पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी भी रूस और उत्तर कोरिया के संबंध उस स्तर के नहीं हैं, जैसे सोवियत संघ के ज़माने में थे।
हालांकि, रूस के लिए एक ऐसा साझीदार तलाशना काफ़ी महत्वपूर्ण है जो उसी की तरह पश्चिमी देशों और उनके प्रतिबंधों से नफ़रत करता हो और इसी वजह से रूस के साथ कारोबार करने के लिए राज़ी हो।






देश के अधिरांश राज्य “जल” रहे हैं। आमतौर पर ठंडे रहने वाले पहाड़ और लद्दाख के इलाके भी सूरज का प्रकोप झेल रहे हैं। आसमानी “आग” से शरीर झुलस रहा है। लद्दाख से लेकर बिहार-झारखंड तक देश का एक बड़ा हिस्सा गर्म हवा के थपेड़ों से हलकान है। आधी रात तक गर्म हवा लोगों को सोने नहीं दे रही। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा) रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। झारखंड के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.1 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि मंगलवार यानी आज भी उत्तर पश्चिम भारत में ऐसी ही गर्मी बरकरार रहने वाली है। हां आज रात के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक ज्यादा तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है। दिल्ली के लिए आज रेड अलर्ट राजधानी दिल्ली में सोमवार को लू का ऑरेंज अलर्ट रहा। शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग से तापमान 45 डिग्री पार कर गया। वहीं मौसम विभाग की तरफ से एक्शन कॉलम को आज लाल रंग से मार्क किया गया है, जिसका मतलब है मोस्ट विजिल एण्ड टेक एक्शन ( अधिक सतर्क रहे और एक्शन लें)। मौसम विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मंगलवार 18 जून को आसमान साफ रहेगा। अधिकांश जगहों पर हीव वेव (लू) चलेगी. कई स्थानों पर भी भीषण लू की भी संभावना है।इसके अलावा, कुछ स्थानों पर रात में मौसम गर्म रहेगा। दिन में कभी-कभी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 35 दिन से पारा 40 के पार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली में तीसरी रात थी, जो बेहद गर्मी थी। वहीं, लगातार आठवें दिन शहर में लू चली। लगातार 35वें दिन शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मानसून नहीं बढ़ रहा आगे मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून के बाद से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। इसी वजह से देश के मध्य और उत्तरी इलाकों में बेहद गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन इनमें नमी नहीं है और यह बेहद गर्म हैं। शहर के ऊपर हल्के बादल भी हैं, जो गर्मी को रोक कर रखते हैं। इससे शहर का तापमान और बढ़ रहा है। आमतौर पर 27-30 जून के बीच में मानसून दिल्ली पहुंचता है और इस बार भी इसी समय तक मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। हालांकि, उससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19-20 जून को बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।



Jun 18 2024, 11:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.7k