गढ़वा में ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
![]()
रांची डेस्क
गढ़वा :- झारखंड के गढ़वा जिले में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह घटना गढ़वा जिला के नगर उटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे जतपुरा गांव के हाईवे 75 पर घटी। जहां ट्रक और टेंपू के बीच भीषण टक्कर में पांच की मौत हो गई। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया वही चार का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे के शिकार सभी लोग नगरउंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर नगर उटारी स्थित रेलवे स्टेशन शक्ति पुंज ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। मृतकों की पहचान दुद्धी महुली गांव के बिमलेश कुमार कनौजिया 42 वर्ष, अरुण भुइयां 30 वर्ष, बिकेश भुइयां 20 वर्ष, राजा कुमार 21 वर्ष और राजकुमार भुइयां 53 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन और शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है।










मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर तीन हथियारबंद अपराधी अचानक पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे और हथियार के बल पर दुकानदार को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए। तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जेवर दुकानदार के अनुसार लाखों के गहनों की लूट हुई है, स्टॉक मिलाने के बाद ही कितना जेवर अपराधी ले गए यह पता चल पाएगा।
Jun 14 2024, 17:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.3k