मंत्री नितिन नवीन ने नगर आयुक्त और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के साथ मंदिरि नाला का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
पटना - बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने नगर आयुक्त और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत कई अधिकारियों के साथ मंदिरि नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
![]()
नितिन नवीन ने कहा कि सैदपुर नाला, मंदिरी नाला और बाकरगंज नाला का काम नगर विकास विभाग से काम चल रहा है। इन सब नाली का काम का समीक्षा हमलोग कर रहे हैं। बरसात के पूर्व जल जमाव के निकासी के लिए बड़े नालों की उराही होती है।उसकी भी समीक्षा कर रहे हैं।
कहा कि राजधानी पटना में जल जमाव के लिए बड़े नाले बहुत बड़ा कारण बनते हैं। इसलिए नालों की उराही और जो काम चल रहे हैं उसकी गुणवत्ता को भी देख रहे हैं।
नितिन नवीन ने कहा अभी तक काम का स्पीड ठीक है। 15 जून के पहले जो भी काम बाकी है कर लेना है। मानसून में 3 महीने का काम रूकेगा ही क्यूंकि बरसात के दिनों में इन एरिया में काम करेंगे तो पीछे का इलाका डूब जाएगा। 15 जून के बाद 3 महीने का जो ब्रेक होगा उसके बाद फिर से गति से काम को बढ़ाएंगे।
पटना से मनीष प्रसाद













पटना : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से यह साफ हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार पर जनता का विश्वास कायम है।
Jun 07 2024, 16:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
31.6k