चिराग पासवान ने पांचो के पांचो सीट पर जीत को बताया जनता और कार्यकर्ता की जीत*
![]()
![]()
पटना : बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) का जलवा देखने को मिला। चिराग की पार्टी ने अपने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। चिराग ने कहा कि, बड़ी जीत है, मेरी पार्टी के लिए। नए नाम और नए सिंबल के साथ चुनावी रण में उतरे थे। जिस तरीके से षड्यंत्र कर पार्टी को तोड़ा गया, हमलोग के पार्टी के नाम और सिंबल को छीना गया, लेकिन बिहार की जनता से जिस तरह से विश्वास जताया है,और पांच की पांच सीटें जिता कर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता ने हमारे पांचों प्रत्याशियों के ऊपर विश्वास किया है। हम पांच सीट पर लड़े और पांचों सीट जीते। पीएम और गठबंधन ने हमपे जो भरोसा किया हम उस भरोसे पर खरे उतरे। चिराग ने कहा कि, हाजीपुर की जनता ने मुझे, वैशाली ने वीणा देवी को, जमुई ने की जनता ने अरुण भारती को, खगड़िया से राजेश वर्मा को और समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी दी है। हम अपनी जिम्मेदारियों पर खड़े उतरेंगे। उन्होंने कहा कि, एनडीए का हर के घटक दल मजबूती से सरकार बनाएंगे, कहां चूक हुई मंथन करने का विषय है, 2029 के लोकसभा चुनाव में हम बिहार के 40 की 40 सीट जितेंगे। हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया, एनडीए के प्रदर्शन का एक श्रेय पीएम को तो दूसरा सीएम को जाता है। वहीं पीएम से मुलाकात को लेकर कहा कि, उनसे मिलकर हमने उनको धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे, पीएम फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, यही हमारे लिए सबसे उत्साह की बात है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष ने हमेशा अपने सिद्धांतों से समझौता किया है।









पटना : बिहार के 40 लोकसभा सीट पर एनडीए के खाते में 33 सीट लीड कर रही है। जदयू 14 सीट पर लीड कर रही है, बीजेपी 13 सीट पर लीड कर रही है, वहीं लोजपा(रा) अपने पांचों सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं, हम पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी अपनी 1 सीट गया पर जीत दर्ज कर ली है। 
पटना : बिहार के 40 लोकसभा सीट पर एनडीए के खाते में 33 सीट लीड कर रही है। जदयू 14 सीट पर लीड कर रही है, बीजेपी 13 सीट पर लीड कर रही है, वहीं लोजपा(रा) अपने पांचों सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं, हम पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी अपनी 1 सीट गया पर जीत दर्ज कर ली है।

Jun 05 2024, 15:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.8k