लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपेंगे PM मोदी
![]()
![]()
लोकसभा चुनाव 2024 के जो परिणाम सामने आए हैं। इसमें सभी की धड़कनों को तेज कर दिया है, क्योंकि अभी तक एनडीए को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है, लेकिन शाम होते हुए जिस तरह से रुझान सामने आए हैं। उसके अनुसार, एनडीए को बहुमत प्राप्त हो चुका है। वहीं सामने आए परिणाम पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया है। बता दे कि, देश में 543 लोकसभा सीट पर 7 चरणों में चुनाव हुए, जिसके आज सुबह 8:00 बजे से परिणाम आना शुरू हो गए हैं।
अब खबर आ रही है कि, बुधवार यानी आज मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार सुबह मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपेंगे।
परिणाम आने के बाद से राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है, क्योंकि जिस तरह से परिणाम सामने आए हैं ऐसी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। क्योंकि एनडीए सरकार पिछले कई महीनो से अबकी बार 400 पार के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन एनडीए को बहुमत हासिल करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही इंडिया गठबंधन ने काफी सीटे अपने नाम की है, फिलहाल काउंटिंग चल रही है।
NDA गठबंधन तीसरी बार जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। ऐसे में भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कई केंद्रीय मंत्री भाजपा दफ्तर पहुंच गए हैं। बीजेपी मुख्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री से पहले नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने NDA और पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने की बधाई दी। नड्डा बोले- पहली बार कोई गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का कहना है कि देश को आगे ले जाना है। इसी के लिए वह काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोकलुभावने वादे करके सरकार के नजदीक आना चाहते हैं।





लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में बड़ी जीत दर्ज की है। टीएमसी बंगाल में कुल 29 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है।ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने विश्वसनीयता खो दी है।
Jun 05 2024, 14:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.4k