तेजस्वी के 14 में जो आए हैं वह 24 में जाएंगे बयान पर लेसी सिंह का पलटवार, वो भविष्यवक्ता हैं क्या
पटना : तेजस्वी यादव के बयान की 14 में जो आए हैं वह 24 में जाएंगे पर जदयू नेत्री लेसी सिंह ने पलटवार किया है।
![]()
उन्होंने कहा की वह भविष्यवक्ता है क्या? जनता मालिक है लोकतंत्र में। जनता जो चाहेगी वही होगा।
NDA के पक्ष में जनता मन बना चुकी है। वर्तमान एनडीए के पक्ष में जनता मतदान कर रही। अब लास्ट चरण है। जनता का मूड और समर्थन स्पष्ट है। इसलिए जो भविष्यवक्ता वह अपना भविष्यवाणी करते रहे। 4 तारीख को सभी जो भविष्यवक्ता है वह सामने आ जाएगा। जनता के समर्थन की सच्चाई है कि भविष्यवक्ता की सच्चाई कितनी सही हैं ।
अमित शाह ने कहा है कि 40 सीट भी राहुल गांधी को नहीं आएगी। इस पर लेसी सिंह ने कहा वह सही कह रहे हैं। उनको देश की जनता उनके परिवार कांग्रेस को चार पांच दशक तक देश में शासन चलाने का समर्थन दिया। इधर भी 10 साल रहे और लोगों का परिवारवाद और भ्रष्टाचार से अलग हो ही नहीं सकते।
देश की जनता समझ चुकी है। इसलिए 40 तो बहुत हो गया उससे भी बहुत कम आएगा।
पटना से मनीष प्रसाद













पटना : राजधानी कंकड़बाग के वीकर सेक्शन पार्क स्थित मनोकामना चित्रगुप्त मंदिर का दूसरा स्थापना उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

May 28 2024, 14:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k