लोकसभा चुनाव 2024 : शेरघाटी में गया संसदीय क्षेत्र का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज प्रथम चरण अन्तर्गत गया संसदीय क्षेत्र का चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो गया।
जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की गई थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन की ओर से वोट प्रतिशत बढाने को लेकर की गई प्रयास सीफर रहा।
आज सम्पन्न हुए मतदान में मतदाताओं ने रूची नही दिखायी। फलतः मतदान का फीसदी सन्तोष जनक नही रहे। इसका दूसरा बजह हीट वेव भी बताया जाता हैं। जिस वजह से ढ़ेर सारे मतदाता अपने घरों से नही निकले, ऐसा लोगों के बीच सुनी जा रही है।
वहीं, बूथों पर भी बद इंतजामी देखी गई। बताया जाता है की कड़ाके की धूप से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर बूथों पर किसी प्रकार का इंतजाम नही की गई थी और तो और कई बूथों पर पीने के पानी का इंतजाम भी नही की गई थी। विदित हो कि शेरघाटी अनुमंडल इलाके के शेरघाटी एवं बाराचट्ठी विधानसभा का इलाका गया संसदीय क्षेत्र क्षेत्र में पड़ती है।
जबकि इमामगंज एवं गुरूआ विधानसभा का इलाक औरगांबाद संसदीय क्षेत्र में पडती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरघाटी में तकरीबन 54% 73% बाराचट्ठी में 51% 5% इसी प्रकार इमामगंज में 52% जबकी गुरूआ में 55% मतदान हुए।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।





गया। बिहार के गया में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लगभग एक बूथ पर 45 मिनट से घंटे से वोटिंग बंद है।





Apr 19 2024, 21:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
138.3k