लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल
#boxervijendersinghjoinsbjp
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजेंदर सिंह कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले विजेंदर सिंह ने कांग्रेस जॉइन की थी और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के हाथों 6 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। बॉक्सर सिंह के बीजेपी में शाामिल होने से पार्टी को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक फायदे की उम्मीद है।
![]()
भाजपा में शामिल होने को बताया घर वापसी जैसा
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विजेंदर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा सदस्यता ग्रहण कराई और पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं, यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। मैं देश की जनता और विकास के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने केंद्र सरकार का खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए भी आभार जताया।
बीजेपी के प्रति जाटों की नाराजगी होगी दूर?
विजेंदर हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं औैर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जाटों की नाराजगी की जो चर्चाएं चलती हैं, उससे निपटने में पार्टी को मदद मिलने की उम्मीद है। दरअसल, हरियाणा में कुछ दिन पहले भाजपा ने जजपा से गठबंधन तोड़ लिया। मनोहर लाल खट्टर की जगह बीजेपी आलाकमान ने नायब सिंह सैनी को सीएम बना दिया। मनोहर लाल जब यहां के सीएम थे तभी प्रदेश में किसान आंदोलन और महिला पहलवानों के आंदोलन भी हुए हैं। इसके चलते प्रदेश में यह चर्चा थी कि पार्टी को जाट समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन विजेंदर सिंह जैसे युवा नेता की एंट्री से भाजपा को उस नैरेटिव की काट करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली साउथ से मिली थी हार
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2019 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पहले ही चुनाव में पार्टी ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा था। पहले ही चुनाव में उन्हें भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विजेंदर सिंह राजनीति में उतने एक्टिव नहीं रहे। दिसंबर 2023 में उन्होंने राजनीति से संन्यास के भी संकेत दिए थे। हालांकि कुछ दिन पहले से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह राजनीति में वापसी कर सकते हैं। इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने विजेंदर को चुनावी मैदान में उतार सकती है।






ताइवान में बुधवार (03-04-2024) तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने तीव्रता 7.2 बताई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया. वहीं भूकंप से ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन में इमारतों की नींव हिल गईं। भूकंप का झटका राजधानी ताइपे में महसूस किया गया। भूकंप से अब तक 4 मौतें हो चुकी है, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बुधवार तड़के ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप आया, जिसका केंद्र बिंदु ताइवान के ही हुआलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। समुद्र में 3 मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरें उठने की संभावना हैं, इसलिए मौसम विभाग ने जापान में सुनामी आने का अलर्ट भी जारी कर दिया। लोगों को समुद्री तटों से दूर जाने की सलाह भी दी गई है। देशभर में बचाव अभियान दलों को अलर्ट कर दिया गया है। ताइवान में आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि झटके शंघाई तक महसूस किए गए। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण ताइवान में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे लोग फंसे हुए हैं। भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में नुकसान की खबर है। ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी दी है और तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद 3 मीटर (9.8 फीट) तक की सुनामी की भविष्यवाणी की है। लगभग आधे घंटे बाद, इसने कहा कि सुनामी की पहली लहर पहले से ही मियाको और येयामा द्वीपों के तटों पर आ गई थी। ताइवान में पिछले 25 वर्षों में महसूस किए गए भूकंपो में यह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हुई थी। ताइवान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं, क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है।


Apr 03 2024, 16:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k