ग्लोबल डायलॉग में शामिल होने राज्यपाल पहुंचे राजगीर कहा हम शस्त्र नहीं बल्कि शास्त्र में रखते हैं विश्वास
नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय राजगीर में आयोजित बोधगया डायलॉग के छठे संस्करण का उद्घाटन करने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राजगीर पहुंचे । इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि बोधगया और नालंदा वह भूमि है, जहां शस्त्र की तुलना में शास्त्रों को प्राथमिकता दी गई है।
दुनिया को आज भारत के करुणा और अहिंसा के संदेश की आवश्यकता है। भारत के उसे प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है।
नालंदा की भूमि से निकला ज्ञानोदय का संदेश सदैव अहिंसा का ही रहा है। इस देश की परंपरा कभी के दूसरे के ऊपर आक्रमण करने की नहीं रही है। भगवान बुद्ध के विचार कभी भी आक्रमकारी नहीं रहें हैं।
हमने शस्त्र के ज़्यादा शास्त्र पर ज़ोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि हमारे सनातन विचारधारा से ही सभी आएं हुए हैं। इसमें सभी धर्म के लोगों को समाहित करने की ज़रूरत है। वही कार्यक्रम के अंत में इमेजिन बोधगया पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
बाइट।राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल









Mar 17 2024, 13:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k