कुड़मी हुंकार महारैली को लेकर डुमरी से निकला हजारों का जत्था
गिरिडीह/डुमरी।आज दिनांक 25/02/2024 को प्रातः 7.30 बजे कुड़मी हुंकार महारैली कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए गिरिडीह जिले के डुमरी से हजारो की संख्या मे कुरमी कुड़मी महतो समाज के लोग राँची के लिये रवाना हुए।सभी कुड़मी बहुल गांवों से स्वजातीय बंधु महिला पुरुष हजारो की संख्या मे निकले रविवार की सुबह यहां से कई वाहनों में सवार होकर प्रस्थान किए हैं।कुड़मी को ST सूची मे सूचीबद्ध करने, कुड़माली भाषा को संविधान की आठवी अनुसूची मे शामिल किए जाने की मांग को लेकर राजधानी में हुंकार रैली का आयोजन किया गया है।मौके परकुरमी विकास युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने इस प्रतिनिधि को बताया कि समाज को जब तक हक अधिकार नही मिलता है,आन्दोलन अनवरत जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हुंकार महारैली मोरहाबादी मैदान राँची मे लगभग पाँच लाख लोगो की जुटान होगी, झारखण्ड के सभी जिलो से कुड़मी बंधु पहुंच रहे
हैं। मौके पर कुवियुमो के केन्द्रीय महासचिव रामचन्द्र महतो, केंद्रीय प्रवक्ता निरंजन महतो,केंद्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, काशीनाथ महतो, जितेंद्र महतो, बासुदेव महतो, टीपनारायण महतो,जागेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, लाल मोहन महतो, जानकी महतो, जयनारायण महतो, कृष्णदेव महतो, मोहन महतो ,अस्मिता प्रकाश महतो, पार्वती देवी, रूपा देवी, नुनिया देवी, सावित्री देवी, पिंकी कुमारी, दिनेश्वरी देवी, विमला देवी आदि सहित अन्य शामिल थे।
Mar 01 2024, 12:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
22.4k