भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड के नेताओं को मिली अहमियत,नज़ारा देखने को मिला दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में
![]()
(झारखंड डेस्क)
इन दिनों झारखंड के भाजपा नेताओं को दिल्ली दरबार में पूछ बढ़ी है। उनके अहमियत को बीजेपी ने पार्टी के कार्यक्रमों में स्थापित करने का प्रयास किया है।इसका नज़ारा देखने को मिला दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में।इस कार्यक्रम में देशभर से आये नेताओं-कार्यकर्ताओं का समागम हुआ इसमें झारखंड के भाजपा नेताओं को खासी अहमियत मिली।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि व जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची की पूर्व मेयर और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्य मंच पर जगह दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहले दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया। झारखंड से जुड़े नेताओं को इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में प्रमुखता देकर पार्टी ने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सक्रियता के संदेश दिए हैं।
वाजपेयी को झारखंड के साथ बिहार की सात सीटों का प्रभार
लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बिहार की सात लोकसभा सीटों का प्रभारी भी बनाया गया है। बिहार की ये वो सीटें हैं जिनकी सीमा झारखंड से लगती है।
झारखंड भाजपा के नेताओं को भी इन सीटों पर सहयोग करने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष यह झारखंड भाजपा के सांगठनिक कौशल को मजबूत मानने की पहल मानी जा रही है।
लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश
हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बारे में नेताओं को बाहर बात करने से मना किया है, लेकिन इसमें शामिल कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
परिषद की बैठक में शामिल एक प्रमुख कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है उसमें झारखंड से हमलोग सभी 14 सीटें पार्टी के लिए जीतेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था से भी वहां गए लोग काफी प्रसन्न दिखे। बैठक स्थल पर एक-एक कार्यकर्ता को मिले महत्व से उनका मनोबल बढ़ा है।










Feb 19 2024, 11:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
40.2k