गिरिडीह:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किया कंबल वितरण
गिरिडीह:भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा जिले भर एक पखवाड़ा से अधिक समय से इस ठंड में गरीबों को बचाव हेतु लगातार कंबल वितरण किए जा रहे हैं।वास्तव में इससे सामाजिक तौर पर सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों को काफी राहत मिली है।
इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बढ़ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।इस क्रम में कुडको पंचायत कसीयाडीह ,खवसटांड, हरलाडीह ,मदनाडीह कठवारा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण पुरुष महिलाओं ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो पुण्य का कार्य सुरेश साव जी कर रहे हैं, ऐसा तो मौजूदा विधायक ने भी नहीं किया था।
इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से जनता त्रस्त हैं,उन्होंने यहां की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है,गिरिडीह के पीरटांड में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है, गांवों में बेरोजगारी चरम पर है, यहां के युवाओं को ठगा जा रहा है, जिससे युवा काफी आक्रोशित है, गिरिडीह में हर जगह लूट मची है।
थाना, ब्लॉक और सचिवालय तक जनता से काम के बदले रिश्वत लिए जा रहे हैं, गिरिडीह की खनिज संपदा को सुदिव्य कुमार सोनू और इनके गुर्गों ने लूट खसोट कर खोखला कर दिया है।
श्री साव ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों,वंचितों, दलितों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है।
इस दौरान अमर सिन्हा, श्याबल घोष, मुन्ना उपाध्याय, अजय सिंह अम्बुज मोदक, बुधन हेम्ब्रम, संगीता कुमारी, अरविंद वर्णवाल, शिवनारायण बेसरा, मुकेश किस्कू, जगदीश सोरेन, बीरेन्द्र ठठेरा, ध्रुव मोदक, बासुदेव मोदक, संतोष मुर्मू, दीनदयाल सेन, शंकर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Jan 18 2024, 20:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.5k