एक प्रयास मंच के द्वारा महान समाज सुधारक क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फूले की जयंती
मुजफ्फरपुर - आज 3 जनवरी को एक प्रयास मंच के द्वारा चंद्रलोक गुमटी स्लम बस्ती मे भारत की पहली महिला शिक्षक शिक्षा के माध्यम से समाज और महिलाओं को सशक्तिकरण करने वाली महान समाज सुधारक क्रांतिकारी ज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]()
मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज के दिन 3 जनवरी 1831 के दिन क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जन्म हुई थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास के लिए काफी काम किया देश में सबसे पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत की। जिस समय महिलाओं के लिए स्कूल और कॉलेज जाने पर मनाही थी उस समय सावित्रीबाई जी ने 1848 में पुणे में पहला गर्ल्स स्कूल के स्थापना की इस स्कूल में महिलाओं के शिक्षा के साथ अधिकार की भी जानकारी दी जाती थी।
साथ ही समाज में बाल विवाह, सती प्रथा का विरोध किया। महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं अत्याचार के विरोध में भी आवाज उठाई। 1852 में ब्रिटिश सरकार ने भी फूले परिवार को उनके काम के लिए बेस्ट टीचर का खिताब से सम्मानित किया।
आज उनकी जयन्ती पर बस्ती की महिलाओं के बीच पठन समाग्री का वितरण किया गया। क्यूकि कहा जाता है कि एक महिला पढेगी,सात पीढी पढ़ेगी। एक महिला जब पढ़ लेगी तो अपने साथ, अपने परिवार, अपने समाज को शिक्षित कर सकती है।
कार्यक्रम में मुकुल चौहान, रोहित मल्लिक,संजय रजक व अन्य बस्ती के अन्य लोग उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी










Jan 04 2024, 09:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k