*भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम में मनाया अटल जयंती कार्यक्रम, गरीब वृद्धजनों को कराया भोजन*
![]()
पंकज कुमार श्रीवास्तव
यूपी के कन्नौज जिले में भाजपाइयों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की जयंती अवसर पर बृद्धा आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान आश्रम में मौजूद गरीब वृद्धजनों को भोजन करवाकर उन्होंने उनका आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में कई दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आपको बताते चलें कि सोमवार को पुलिस लाइन रोड स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया दीक्षित के नेतृत्व में अटल बिहारी की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम में मौजूद सभी लोगों को भोजन कराया गया। भोजन पाकर सभी लोग संतुष्ट हुए और भाजपाइयों को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम अटल जी की जयंती पर आयोजित किया गया।
जो सबके सहयोग से वृद्धावस्था आश्रम में मौजूद बृद्ध लोगों को भोजन करवा रहे है।
भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संगठन के ही नही बल्कि इस देश के प्रखर राष्ट्रवादी और हिन्दुत्ववादी नेता स्वर्गीय परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की आज पावन जयंती है। इसके पावन अवसर पर हम सब लोग कन्हैया दीक्षित के नेतृत्व में आज हम लोगों ने बृद्धाआश्रम में सैकड़ों बृद्धजन और माताएं यहां पर आश्रित है उनको श्रद्धा से हम लोगों ने भोजन करवाकर उनका आर्शीवाद लिया है। इस अवसर पर परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई को हम सबकी ओर से संगठन की ओर से कोटि-कोटि नमन।
![]()













Dec 25 2023, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k