अयोध्यान मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 दिसम्बर को
![]()
अयोध्या ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार एवं बृजेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की देखरेख में दिनांक 09.12.2023 (दिन शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर, फैजाबाद में किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नांकित विषयों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जायेगा।
प्रिलिटीगेशन स्तर के विवाद
1- धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट)
2- बैंक वसूली वाद
3- श्रम विवाद वाद,
4- विद्युत एंव जलवाद बिल (अशमनीय छोड़ कर)
5- अन्य आपराधिक शमनीय, पारिवारिक एंव अन्य व्यवहार वाद,
न्यायायालय में लम्बित वाद (जो नेशनल जुडीशियल डाटा ग्रिड पर प्रदर्शित हो)
1- आपराधिक शमनीय वाद
2- धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट)
3- बैंक वसूली वाद,
4- मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाऐ,
5- श्रम विवाद वाद,
6- विद्युत एंव जलवाद बिल (अशमनीय छोड़ कर)
7- पारिवारिक विवाद,
8- भूमि अधिग्रहण वाद
9- सर्विस मैटर से संबंधित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले।
10- राजस्व वाद, जो जनपद न्यायालय और मा0 उच्च न्यायालय में लम्बित हों।
11- अन्य सिविल वाद (किरायेदारी, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि आपने विवाद दिनांक 09.12.2023 (दिन शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर (कचेहरी) फैजाबाद में पहुँच कर निस्तारण करा सकते है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद के निस्तारण के कई फायदे है-राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण से आप अपने बहुमूल्य समय व आर्थिक नुकसानी से बच सके। उक्त जानकारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद ने दी है।


अयोध्या।डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभाग में 28वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार नए अवसर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. संजय पाठक, निदेशक, आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज ने छात्रों को स्वरोजगार के विषय चर्चा करते हुए कहा कि आर्गेनिक खेती के कई फायदे है।
Nov 29 2023, 16:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k