हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (आर) में शामिल, कही यह बात
पटना : राजधानी पटना के रविन्द्र भवन में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार के जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अभिषेक सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संजय पासवान, रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, रेणु कुशवाहा, हुलास पांडेय, अजय कुशवाहा, शाहनवाज अहमद कैफ़ी सहित पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा सभी लोगों को सदस्यता दिलाई गई।
![]()
डॉ. अभिषेक सिंह के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी लोगों को पार्टी से जुड़ने पर बधाई दी और कहा कि इन लोगों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को पार्टी में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा। लोजपा (रा.) से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी को एकजुट करना होगा। हमें बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट के विज़न को सफल बनाना है। चिराग जी के नेतृत्व में बिहार के गौरव को फिर से वापस लाना है।
विदित हो कि डॉ. अभिषेक सिंह बिहार के चिकित्सा जगत के एक प्रमुख चेहरे हैं और निरंतर एक समाजसेवी के तौर पर बिहार में अपना अहम योगदान देते रहे हैं। लोजपा (रा.) से जुड़ने पर पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी डॉ. अभिषेक सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी।
पटना से मनीष प्रसाद










Nov 27 2023, 14:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.6k