घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को भाजपा समर्थन के लिए जागरूक किया
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को वोटर चेतन महाअभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और भाजपा परंपरा के अनुसार एक बार फिर घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को भाजपा समर्थन के लिए जागरूक किया।
बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कि इस महाअभियान में सहभागिता जरूरी है उन्होंने सभी से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आवाहन किया ।
उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी के अनुशासित, समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ता हैं आपके माध्यम से ही भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी, उन्होंने कहा कि नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख लहरपुर उमाशंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख परसेंडी राजेंद्र राजवंशी, भाजपा नेता वीरेंद्रपुरी एवं रामनरेश त्रिवेदी ने भी बैठक को संबोधित किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।







Nov 23 2023, 17:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k