शेरघाटी में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हुआ शुरू, प्रशासन ने की छठ घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था
गया/शेरघाटी। नहाय-खाय के अनुष्ठान के साथ चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व आज से शुरूआत हो गयी। जिसको लेकर आज छठ वर्तियों ने पास की नदियों एवं तालाबों में पवित्र स्नान की। जिसको लेकर बड़ी तादात में छठ वर्तियों ने स्नान करने नदी व तालाबों में पहुंची।
वही, स्थानीय प्रशासन ने छठ पर्व को लेकर 17 तारीख यानि आज से 20 तारीख तक विधि व्यवस्था के मद्देनजर शेरघाटी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के तमाम इलाके में खुले में मुर्गी, मांस एवं मच्छली के बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की ऐलान की गई है।
जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी अनुग्रह नारायण सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी राज किशोर सिंह ने संयुक्त तौर पर लिखित आदेश दिये है। आदेश कार्यपालक पदाधिकारी शेरघाटी नगर परिषद एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत डोभी के अलावा तमाम संबंधित अंचल अधिकारी को अनुपालन करने के निर्देश दिये है।
वहीं, नगर परिषद शेरघाटी परिषद क्षेत्र में पड़ने वाली तमाम छठ घाटों के साफ-सफाई कार्य के अलावा छठ घटों तक पहुंचने व जोड़ने वाली पहुंच पथों की मरम्ती कार्य युद्धस्तर पर करा ली गई है और जिसकी निगरानी समय-समय पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर दल-बल के साथ घटों पर पहुंच कर की जा रही है।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।






गया। गया शहर के कुजापी स्थित एक निजी होटल में इंजीनियर अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षक स्वर्गीय नरेंद्र कुमार जिनकी निर्मम हत्या गया रेलवे स्टेशन के पास 9 नम्बर को 6:30 बजे कर दी गई थी।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने अज्ञात शख्स की शव बरामद किया है। शव गोपालपुर गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या- 2 के पास पाई गई थी।
गया/शेरघाटी। नहाय-खाय के अनुष्ठान के साथ चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व आज से शुरूआत हो गयी। जिसको लेकर आज छठ वर्तियों ने पास की नदियों एवं तालाबों में पवित्र स्नान की। जिसको लेकर बड़ी तादात में छठ वर्तियों ने स्नान करने नदी व तालाबों में पहुंची।



Nov 18 2023, 09:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k