*ऐतिहासिक दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना*
सुल्तानपुर में कई दिनों से ऐतिहासिक दुर्गा पूजा उत्साह व उमंग के साथ मां दुर्गा की पूजा का महोत्सव शहर में शनिवार शाम पूरा हो गया। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गईं। ज्यादातर प्रतिमाएं ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रखकर चौक के लिए रवाना कर दी गईं। वहां से रात आठ बजे बड़े हनुमान जी की प्रतिमा की अगुवाई में सीताकुंड की ओर रवाना हो गईं।
दरअसल जिले में दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान शहर में करीब दो सौ प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। कई दिनों की धूमधाम के बाद शनिवार शाम को ही सभी समितियों के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी। यात्रा की अगुआई बड़े हनुमान जी की प्रतिमा से हुई।
वही लोगों का मानना है कि सबसे आगे ठठेरी बाजार की श्री बड़ी दुर्गा मां निकलती हैं। मेजरगंज चौराहे पर मां दुर्गा और काली मां का मिलन होता है। आगे दुर्गा मां की प्रतिमा, दूसरे स्थान पर मां काली फिर शहर की अन्य प्रतिमाएं क्रमबद्ध होकर सीताकुंड घाट के लिए निकलती हैं। शहर के पंच रास्ता, ओवरव्रिज, रुद्र नगर, रेलवे स्टेशन रोड, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, पंजाबी मार्केट होते हुए सीताकुंड घाट पर पहुंचेगी वहीं पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।


वही लोगों का मानना है कि सबसे आगे ठठेरी बाजार की श्री बड़ी दुर्गा मां निकलती हैं। मेजरगंज चौराहे पर मां दुर्गा और काली मां का मिलन होता है। आगे दुर्गा मां की प्रतिमा, दूसरे स्थान पर मां काली फिर शहर की अन्य प्रतिमाएं क्रमबद्ध होकर सीताकुंड घाट के लिए निकलती हैं। शहर के पंच रास्ता, ओवरव्रिज, रुद्र नगर, रेलवे स्टेशन रोड, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, पंजाबी मार्केट होते हुए सीताकुंड घाट पर पहुंचेगी वहीं पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 



सुलतानपुर शहर के शाहगंज चौराहे पर श्रीराम-भरत मिलाप समिति की ओर से मंच सजाया गया था। रामलीला मैदान से राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के रूप में व दूसरी झांकी भरत, शत्रुघ्न और वशिष्ठ के रूप में निकाली गई । झांकियां शहर के विभिन्न रास्तों से होती हुई शाहगंज चौराहे के मिलाप मंच पर पहुंचीं। भरत मिलाप मंच पर मां पवित्र नंद गिरी महा मंडलेश्वर अखाड़ा और मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को भावपूर्ण ढ़ंग से मनाने,नियम कानून का पालन करने और एक दूसरे से भाईचारा बनाते हुए सुरक्षित रूप से मेला संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के साथ सामाजिक संगठनों को भी बधाई दी।
मंच का संचालन कर रहे भक्त ने अतिथियों का स्वागत करते हुए माल्यार्पण करवाया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। नगर संचालन समिति के संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने पंडित राम किशोर त्रिपाठी व राधे रमण मिश्र वैद्य के रामलीला व दुर्गा महोत्सव में योगदान को याद किया। समिति के सह संयोजक अनिल द्विवेदी भी मौजूद रहे।
वही दूरदराज से पहुंची श्रद्धालु मां पवित्र नंद गिरी जी महाराज किन्नर अखाड़ा उज्जैन ने कहा कि मां के दरबार से बड़ा कोई दरबार नही होता और मां से बड़ा कोई जननी नही है मां का दर्शन मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। जबकि वह पहली बार सुलतानपुर आई हुई है।
उन्होंने कहा कि हमलोगो का आशीर्वाद तो सब के लिए तो है ही है लेकिन मां का आशीर्वाद सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा और सभी देशवासियों के जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगी। जबकि हर वर्ष हर जगह जा जाकर कार्यक्रम में हिस्सा लेती है लेकिन यहां की प्रशंसा सुनने के बाद पहली बार सुलतानपुर की चर्चित ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में सामिल होने पहुंची मां पवित्र नंद गिरी जी महाराज किन्नर अखाड़ा सबके लिए मां से आशीर्वाद मांगा की सब सकुशल रहे और अपने परिवार के साथ कुशलपूर्वक हमेशा रहे।
Oct 30 2023, 14:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0