*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया*
![]()
शिवकुमार जायसवाल
सकरन सीतापुर। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार व दायित्व के बारे में जानकारी दी |
सकरन थाना क्षेत्र के कल्ली गांव स्थित पंचायत भवन में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया सास बहू के रिश्तों में होने वाले मतभेद को सुलझाने के लिए आपस मे बैठकर पारिवारिक स्तर पर सुलझा लेना चाहिए।
किसी प्रकार की समस्या होने पर परिवार के अन्य सदस्यों से सलाह करके मामले को सुलझा लेना चाहिए। इसी क्रम में महिला आरक्षी फराह नाज़ ने मिशन शक्ति के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। बताया कि महिलाओं को आते जाते रास्ते मे होने वाली घटनाओं व दुर्घटनाओं के प्रति सजग रहते हुए पुलिस को सूचित करना चाहिए।
मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव सम्बन्धित कानून, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों के साथ हेल्पलाइन नंबरो व सरकारी योजनाओ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के पंपलेट भी वितरित किए गए।
किसी प्रकार की समस्या होने पर थाने के सीयूजी व व्यक्तिगत नम्बर साझा किए गए। इस मौके ग्राम प्रधान जमाल अहमद अंसारी व सदस्य ग्राम पंचायत शिवरानी समेत भारी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित रहीं।
Oct 20 2023, 16:31