कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइकों सहित एक शातिर चोर को बनाया बंदी
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइकों सहित एक शातिर चोर को बनाया बंदी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालगांव कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कसरैला तिराहे पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मनोज गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ एक संदिग्ध दो पहिया वाहन चालक को जब जांच हेतु रोका गया तो बाइक के कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुरेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र पूरन, ग्राम पारा सराय थाना तालगांव बतलाया, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने उक्त वाहन को चोरी का बतलाया, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके ग्राम पारासंराय से उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सुरेश के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं उसके विरुद्ध धारा 411 के तहत अपराध दर्ज करें उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।







Oct 06 2023, 13:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k