आजसू पार्टी के चिल्गु कार्यालय में चांडिल प्रखंड अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,गुरुचरण साव की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश
![]()
ईचागढ़ विधान सभा चुनाव होता है उसी समय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चांडिल डैम के नीचे गांगुडीह मैदान में विधायक सविता महतो के जनसभा में खुद विस्थापितों से वादा किया था कि झामुमो की सरकार बनने पर चांडिल डैम के विस्थापितों के लिए विस्थापन आयोग का गठन करेंगे। आज सरकार बनने के चार साल होने जा रहा है लेकिन विस्थापन आयोग का गठन नहीं किया गया। यानी कि यह सीधा सा मामला है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार ने हम चांडिल डैम के विस्थापितों को धोखा देने का काम किया है। यह मुख्यमंत्री धोखेबाज है, जनता से झूठ बोलते हैं।
अब जो स्थिति है बेहद दुखद है। राज्य सरकार हम विस्थापितों को प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं। विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है।
विस्थापन आयोग बनाने के नाम पर वोट लेने वाली झामुमो सरकार अब बारिश के मौसम में डैम का जलस्तर बढाने का काम किया जा रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ने से गरीबी के हर, खेत, खलिहान डूब रहे हैं और यहां के जनप्रतिनिधि बड़े चैन की नींद से सो रहे हैं।
यदि कोई विस्थापित अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जा रहा है। गुरुचरण साव ने ऐसा क्या काम किया है जो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुचरण साव डैम का जलस्तर कम रखने का मांग किया था जो कि जायज है। गुरुचरण साव निर्दोष है, बेवजह जेल भेज देना गलत है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
सच्चाई यही है कि हेमंत सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि चांडिल डैम के विस्थापितों के प्रति हीन भावना रखती हैं। वह कभी नहीं चाहते हैं कि ईचागढ़ विधानसभा के गरीब लोगों को अधिकार मिले।
गुरुचरण साव ही नहीं बल्कि ईचागढ़ विधानसभा के अनेकों निर्दोष लोगों को कहीं न कहीं सत्ता के इशारे पर जेल भेजा गया है और आम जनता के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर जो लोग जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें आजसू पार्टी नहीं छोड़ने वाली है। आजसू पार्टी हर गलत काम का विरोध करती हैं।, आजसू पार्टी, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव प्रमाणिक,प्रवीण महतो,प्रदिप गिरी , गुरुपद सिंह आदि मौजूद रहे।














Aug 22 2023, 20:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k