सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल मे संकुल स्तरीय प्रशन मंच का हुआ आयोजन
![]()
सरायकेला : नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल मे मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रशन मंच का आयोजन किया गया। जिसमे चांडिल संकुल के खूंटी, कुकड़ू, बांदू, चीलीयामा के भैया बहन ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, उप - प्रधानाचार्य सुब्रात चटर्जी और खूंटी के प्रधानाचर्य अशोक पंडा के द्वारा दीप प्रज्वलन और भारत माता पूजन कर किया गया।
इसके बाद भैया बहन के बीच विज्ञान, वैदिक गणित, कंप्यूटर और संस्कृत प्रशन मंच का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता शिशु वर्ग( 4,5), बाल वर्ग (6, 7,8) और किशोर वर्ग (9, 10) के भैया बहन के बीच आयोजित की गयी।
विजेता प्रतिभागी की सूची अंग्रेजी शिशु वर्ग में प्रथम आयुष कुंडू, जयंत प्रमाणिक, कांचन महतो, द्वितिय विशाल तंतुवाई, लकी गुप्ता, आशीष तंतुवाई, तृतिय सुभजित मल्लिक, समीर प्रमाणिक, बाल वर्ग में प्रथम मनोज महतो, सागर मंडल, रोनित महतो, विज्ञान शिशु बर्ग में प्रथम सायन दा, बिष्णु गांगुली, महादेव सिंह, द्वितीय. दीपिका गोराई, दीपम सिंह देव, शंकर प्रमाणिक, तृतिय शम्भु मंडल, शहदेव कैवत, सलमा हांसदा, बाल वर्ग प्रथम परभाति सिंह मुंडा, निकिता महतो, सुष्मिता महतो, द्वितीय अंकिता गुप्ता, कोयल सिंह, रोहित प्रमाणिक, वैदिक गणित शिशु वर्ग, संस्कृत शिशु वर्ग प्रथम सैफाली हैंम्ब्रम, मोहित दत्त, मुकेश महतो, द्वितीय लष्मी मारडी, पूनम हैंम्ब्रम, जनमेनजय पोद्दार, तृतीय सांची गुप्ता, मनीषा महतो, मनीषा गुप्ता समेत सभी विजेता प्रतिभागी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुकड़ू, चालियामा, बांदु व खुंटी के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।














Aug 22 2023, 20:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.9k