मॉर्निग वॉक पर निकले पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दोनो की मौत
नालंदा :- जिले में आज रविवार की अहले सुबह रफ्तार के कहर ने पिता-पुत्र की जान ले ली। मामला निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के भागन बीघा ओपी अंतर्गत बबूर बन्ना सब्जी मंडी के समीप की है। मृतकों की पहचान खाजे एतवारसराय गांव निवासी अवधेश प्रसाद के (45) वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं संतोष कुमार के (20) वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।
मृतक संतोष कुमार के भाई ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। तभी बबूर बन्ना सब्जी मंडी के आगे जानबूझकर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के द्वारा उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि संतोष कुमार खेती बाड़ी का काम करते थे। घर में पति पत्नी अलावे एक बेटा ही था। जिनमें दो कि अब मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
नालंदा से राज




8वां प्रेमनाथ खन्ना सम्मान समारोह के दूसरे दिन भी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कालिदास रंगालय में आयोजित प्रेमनाथ खन्ना स्मृति आदिशक्ति समारोह-2023 में आज के कार्यक्रम का उद्घाटन पटना दूरदर्शन के निदेशक सहित अन्य गणमाण्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका ममता मेहरोत्रा की दो पुस्तकों काव्य संग्रह बिखरे पुष्प और अनछुए पल जीवन के का विमोचन पटना दूरदर्शन के निदेशक राजकु मार नाहर, प्रसिद्ध साहित्यकार कासिम खुर्शीद, अनिरुद्ध सिन्हा, कुमार विमलेंदु, कुमार वरुण और बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया।




Jul 30 2023, 14:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k