प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कृषि मामलों को लेकर किया गया बैठक
जहानाबाद : जिले के रतनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड प्रमुख के अध्यक्षता में कृषि से संबंधित मामलों को लेकर मनरेगा सभागार में बैठक किया गया।
![]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने उर्वरक को लेकर प्रखंड उर्वरक डीलर तथा किसानों के साथ बैठक किया।कृषि पदाधिकारी ने कहा चूंकि अभी मौसम की मार से किसान अभी धान की रोपनी नही कर पा रहे हैं। फिर भी किसान अपनी क्षमता अनुसार उर्वरक (खाद) प्रत्येक डीलर के पास उपलब्ध है,खरीदी कर ले।
वही वर्षा जूलाई माह में कम होने से धान की बिचड़ा खेतों में सुख रहा है, ईसक लिए चिंता व्यक्त किया। वही उन्होंने कहा कि किसान कम सिंचाई मे फसल अच्छी हो, तथा कम समय में उपज हो,वैसी फसल बोआई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी फसल में, जैसे तोरी,मड़ुआ,अरहर जैसे फसल की बुआई करने की बात कही।
वही प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी ने कही की उर्वरक डीलर किसानों को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य पर खाद की बितरण करने का प्रयास करें। कालाबाजारी करने वाले डीलर के बिरुध कारवाई किया जा सकता है। वही प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा किसानो को अरहर का बीज बितरण किया गया।
बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीलीप कुमार, किसान सलाहकार विकास कुमार, अभिषेक कुमार, सहित दर्जनों किसान तथा खाद डीलर मौजूद रहे।
जहानाबाद से बरुण कुमार











Jul 24 2023, 19:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.3k