*अयोध्या जोन के आईजी ने कटरा शिवदयाल गंज बैरियर का किया निरीक्षण*
गोंडा- कांवड़ियों के आवागमन में कोई समस्या ना हो इसलिए शासन प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला क्षेत्र के कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर शनिवार सुबह करीब दस बजे अयोध्या जोन आईजी प्रवीण कुमार ने किया। निरीक्षण तथा मताहतो को यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में कांवड़ियों को किसी प्रकार समस्या ना हो विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। करीब आधे घंटे तक रुककर दुर्गागंज सहित कटरा शिवदयाल गंज बैरियर पर रुककर निरीक्षण किया।
मिली जानकारी अनुसार शासन प्रशासन का कांवड़ियों के प्रति सचेत होकर उनकी यात्रा सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारी को व कर्मचारी लगे हैं। इसी कड़ी में अयोध्या जोन आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार की सुबह करीब 10बजे कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर आए। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय सहित यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से बात कर कांवड़ियों के आवागमन पर जानकारी ली तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार समस्या ना हो इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया।
करीब 20 मिनट रुकने के बाद पुनः दुर्गागंज बैरियर से होकर अयोध्या रवाना हो गए। प्रदेश सरकार के कांवड़ियों के प्रति बेहतर व्यवस्था के बाबत आईजी प्रवीण कुमार ने मताहतो के पेंच कसे स्थानीय लोगों ने आइजी जोन के कार्यशैली का स्वागत कर धन्यवाद दिया। इस मौके पर सरयू घाट चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र वर्मा सुनील कुमार मुन्ना यादव सहित यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे है।
Jul 15 2023, 15:17