*सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा बम भोले*
![]()
करनैलगंज,/ गोंडा। भगवान शिव के सबसे प्रिय सावन महीने के पहले सोमवार को नगर व ग्रामीणों क्षेत्र के शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। कई लोगों ने घरों में भी शिवार्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
शिवालयों में हर-हर भोले, बम-बम भोले की गूंज रही। सोमवार की भोर करीब तीन बजे से ही कटरा घाट स्थित सरयू नदी से जलभर कर शिव भक्तों ने क्षेत्र के बिभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। सबसे ज्यादा भीड़ बरखंडी नाथ महादेव में रही जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध आदि अर्पित किया।
बरखंडी नाथ मंदिर में सीओ नवीना शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ जलाभिषेक किया। वहीं महंत सुनील पुरी ने विधिविधान से पूजन अर्चन करवाया। इसी प्रकार कटरा घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त निरीक्षक गोबिंद कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक परशुराम सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




Jul 10 2023, 21:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k