जहानाबाद: विधायक रणविजय साहू दूसरी बार बने तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष
जहानाबाद: रतनी मोरवा विधायक रणविजय साहू को बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष चुने जाने पर शकूराबाद तैलिक साहू सभा ने बधाई दी है| राजद विधायक रन विजय साहू ने अपने प्रतिद्वंदी डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता को 2500 वोटों से हराकर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल किया |
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों सकुराबाद तैलिक साहू समाज के सदस्यों ने पटना गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में रणविजय साहू के समर्थन में अपना बहुमूल्य वोट देने गए थे अब जीत के बाद शकूराबाद के दर्जनों लोगों ने अपने मोबाइल से जीत की बधाईयां दी है।
बधाई देने वालों में पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद, सुनील प्रसाद ,विजय प्रसाद ,शिवशंकर प्रसाद ,योगेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख है उन्होंने बताया कि विधायक रनविजय साहू बहुत ही कर्मठ एवं मिलनसार नेता ह।
शकूरबाद में उनका आना जाना लगा रहता है। इनको प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे प्रदेश भर में तैलिक साहू समाज को नया मार्गदर्शन मिलेगा एवं इनकी निर्देशन में समाज को उन्नति एवं प्रगति मिलेगी |
जहानाबाद से बरुण कुमार







Jul 01 2023, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
51.0k