*आटा चक्की के पट्टे में फंसकर किशोर की दर्दनाक मौत, पिता के सामने चली गई बेटे की जान*
![]()
लखनऊ। गोसाईगंज के रहमतनगर गांव में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे में किशोर की जान चली गई। किशोर अपने पिता के साथ गेहूं पिसवाने लिए चक्की पर गया था तभी पट्टे में फंस गया और जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है कि रहमतनगर चौराहे पर ओम प्रकाश की आटा चक्की है जिसमे एक्सपेलर मसीन भी लगी है। गुरुवार सुबह गांव के ही जय कुमार गेंहू पिसवाने के लिए चक्की पर गए थे। साथ में उनका 12 साल का बेटा अभय भी था। अभय किसी तरह चक्की के पट्टे में फंस गया और तुरंत मौत हो गई। अभय के एक हाथ का पंजा कट गया।
घटना होते ही वहा कोहराम मच गया। चक्की बंद की गई और किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है की अभय भाई अक्षय और बहन सोनी से छोटा था। वह आइडियल स्कूल मुंशीगंज का कक्षा पांच का छात्र था। मां कांतिदेवी सीफत नगर की आंगनवाड़ी कार्यकत्री है। महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रामदेवी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पुत्र की की दर्दनाक मौत पर दुख व्यक्त किया है।


Jun 08 2023, 20:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k