*मंडल प्रभारी एवं पूर्व चेयरमैन ने दिए सफलता के निर्देश*
खरगूपुर/ गोंडा। प्रधान मंत्री के 9 वर्ष पूरा होने पर महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मे लगने का आवाहन किया ।
स्थानीय नगर पंचायत सभागार में महा संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरुआत मंडल प्रभारी विनय शर्मा एवं नवनिर्वाचित चेयरमैन पति पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी ने संयुक्त रूप से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विनय शर्मा एवं पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बिना रुके बिना झुके बिना थके हर चुनावी मैदान में तत्पर रहता है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी को पुनः अभी से ही तैयार रहने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की चर्चा आमजन के बीच पहुंचाएं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है।
वक्ताओं ने कहा कि आगामी 1 जून से 30 जून तक महासंपर्क अभियान वृहद रुप से चलाया जाएगा। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर संयोजक प्रभारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी सहित भाजपा पदाधिकारियों का आवाहन किया गया। विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए सभी को केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल भारती ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मधुबाला वर्मा डॉ दिनेश त्रिपाठी संजीव गुप्ता अरविंद मिश्र सुरेश कुलदीप विजय शुक्ला जगदंबा मिश्रा सिद्धनाथ पांडे काली प्रसाद कौशल सहित बड़ी संख्या में भाजपा तथा विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
May 24 2023, 17:51